AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

These AP 7th Class Hindi Important Questions 10th Lesson कबीर के दोहे will help students prepare well for the exams.

AP State Syllabus 7th Class Hindi 10th Lesson Important Questions and Answers कबीर के दोहे

7th Class Hindi 10th Lesson कबीर के दोहे Important Questions and Answers

II. अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता

निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए।

प्रश्न 1.
कबीर के अनुसार हमारी वाणी का क्या महत्व है? (S.A. II – 2018-19, S.A. III-2016-17)
उत्तर:
कबीर कहते हैं कि हमें अहंकार रहित मीठी बातें बोलनी चाहिए। इससे हमें भी सुख मिलेगा और – सुननेवालों को भी शीतलता प्राप्त होती है। अर्थात वे भी खुश हो जायेंगे।

प्रश्न 2.
कबीर के अनुसार कल का काम कब करना चाहिए? (S.A. II – 2017-18)
उत्तर:
कबीरदास के अनुसार कल का काम आज ही करना चाहिए। कवि कबीरदास कारण बताते हैं कि पल में प्रलय हो तो वह काम करने कोई नहीं रहेगा।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

निम्न लिखित प्रश्नों का उत्तर 6 या 8 पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
“कबीर के दोहे” कविता पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखो।
(या)
कबीरदास समाज सुधारक थे। उनके द्वारा लिखित किन्हीं दो दोहों का भाव अपने शब्दों में लिखिए।
(या)
कबीर के दोहों के द्वारा आपकों क्या संदेश मिला? (S.A. III-2016-17)
उत्तर:
हिन्दी साहित्य में कबीरदास का महत्वपूर्ण स्थान है। वे ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख कवि थे। वे उच्चकोटि के समाज सुधारक भी थे। उनके दोहों में मानवता की भावना है।

समय का महत्व बताते कबीर कहते हैं कि जो काम कल करना है, उसे आज ही करो। आज का काम अभी करो। क्योंकि अगले क्षण में क्या होगा, किसी को मालूम नहीं है। प्रलय भी हो सकेगा। तब तो वह काम संभव नहीं होगा।

कबीर कहते हैं कि मैं बुरे गुणवाले आदमी के लिए संसार भर में घूम लिया। पर कोई बुरा आदमी नहीं मिला जब मैं ने अपना मन खोजकर देखा तो मालूम हुआ कि मुझसे बुरा कोई नहीं है। अर्थ यह है कि दूसरों में दोष देखने से पहले अपने दोषों को परखना आवश्यक है।

कबीर कहते हैं कि बडे लोग होने मात्र से कुछ लाभ नहीं है। उनको अपने से छोटों का ख्याल करना है, उनकी सहायता करनी है। नहीं तो उनकी बढाई कुछ नहीं रहती। उदाहरण देते कबीर कहते हैं कि खजूर का पेड बहुत लंबा और फलों से रहता है। लेकिन उससे यात्रियों को छाया नहीं मिलती, फल खाना चाहे तो अति दूर में रहते हैं। इसलिए इस पेड से कोई लाभ नहीं है।

कबीर कहते हैं कि हमें अहंकार रहित मीठी बातें बोलनी चाहिए। इससे हमें भी सुख मिलेगा और सुननेवालों को भी शीतलता प्राप्त होती है। अर्थात वे भी खुश हो जायेंगे।

प्रश्न 2.
तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है। दो दिन की छुट्टी माँगते हुए कक्षाध्यापक के नाम पत्र लिखिए। (S.A. II – 2016-17)
उत्तर:

विजयवाडा,
दि. x x x x.

प्रेषक :
XXX,
सातवीं/सी,
हिन्दू हाईस्कूल, विजयवाडा।

सेवा में,
श्री कक्षाध्यापक जी,
सातवीं/सी,
हिन्दू हाईस्कूल,
विजयवाडा।

मान्य महोदय।

सादर प्रणाम। निवेदन है कि कल रात से मुझे बुख़ार है। सिर दर्द और बदन दर्द भी हैं। वैद्य ने दवाइयाँ देकर दो दिन आराम लेने की सलाह दी। इसलिए कृपा करके मुझे x x x x और x x x x दो दिन की छुट्टी दिलाइए।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी,
xxxx,
सातवीं/सी

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

प्रश्न 1.
महापुरुषों के संदेशों का जीवन में क्या महत्व होता है? (మహానుభావుల సందేశములకు జీవితములో ఏమి విలువ ఉంటుంది?)
उत्तर:
महापुरुष बहुत उत्तम गुणवाले महान और अनुभवशील होते हैं। अपने ज्ञान और अनुभवों के संदेशों से ये लोगों के अज्ञान को दूर करते हैं। मानव जीवन का परमार्थ समझाकर सबका उद्धार करने का यत्न करते हैं।

प्रश्न 2.
कबीरदास कवि ही नहीं, समाज सुधारक भी थे । इनके दोहों में किस प्रकार की समाज सुधार की भावना थी? (కబీర్ దాస్ కవియే కాక సంఘ సంస్కర్త కూడా. వీరి దోహాలతో ఏ రకమైన సంఘ సంస్కరణ భావము ఉన్నది?)
उत्तर:
कबीर दास उच्चकोटि के समाज सुधारक भी थे । इनके दोहों में समाज सुधार की भावना भरी हुयी है। वे मानव जन्म की सार्थकता, परोपकार समझते हैं । मानव परोपकार करने से ही अपना जीवन सार्थक बना सकता है।

3. नीचे कोष्ठक में दिये गये शब्दों को उचित स्थानों पर रखकर अनुच्छेद बनाइए।
अ. (बहुरी, आज, अब, परलै)

काल करै सो ….1… . कर, आज करै सो ….2….|
पल में …3… होयगो, …4… करैगो कब ||
उत्तर:
1) आज
2) अब
3) परलै
4) बहुरी

4. नीचे दिये गये वाक्यों में अशुद्ध वाक्य पहचानकर कोष्ठक में (✗) लगाइए।

अ) 1) मैं सबेरे उठा । ( ) 2) वह स्कूल गया । ( )
3) तुम पाठ पढा । . ( ) 4) राम जाग पडा । ( )
उत्तर:
3

आ) 1) राम काम करता है । ( ) 2) सीता पाठ लिखती है। ()
3) मैं बाज़ार जाता है। ( ) 4) मीरा गेंद खेलती है । ( )
उत्तर:
3

इ) 1) पिताजी आयेंगे। ( ) 2) माताजी काम करेंगी। ( )
3) हम शहर देखेंगे। ( ) 4) तुम कब सिनेमा देखेंगा। ( )
उत्तर:
4

ई) 1) राम ने कहा । ( ) 2) रजिया ने गाया । ( )
3) उसने बोला । ( ) 4) हमने देखा। ( )
उत्तर:
3

5. अंकों में लिखिए।

1) अठारह – 18
2) बावन – 52
3) पचहत्तर – 75
4) चौंसठ – 64
5) पंचानवे – 95
6) बाईस

पढ़ो

पठित -पद्यांश

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

I. कल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयगो, बहुरी करैगो कब ||
प्रश्न:
1: कल करनेवाले काम को कब करना है?
उत्तर:
कल करनेवाले काम को आज करना है।

2. आज करनेवाले काम को कब करना है?
उत्तर:
आज करनेवाले काम को अब करना है।

3. पल में क्या हो सकता है?
उत्तर:
पल में प्रलय हो सकता है।

4. ‘बहुरी’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
‘बहुरी” शब्द का अर्थ है – पुनः / उसके बाद।

5. यह दोहा किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह दोहा कबीर के दोहे पाठ से लिया गया है।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

II. बडा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर।
पंथी को छाया नहीं, फल लागै अति दूर ॥
प्रश्न:
1. खजूर का पेड कैसा होता है?
उत्तर:
खजूर का पेड लंबा और बड़ा होता है।

2. पंथी को क्या नहीं मिलती है?
उत्तर:
पंथी को छाया नहीं मिलती है।

3. खजूर के पेड़ पर फल कितनी दूर में लगते है?
उत्तर:
खजूर के पेड पर फल अति दूर में लगते हैं।

4. ‘पंथी’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
“पंथी” शब्द का अर्थ है – पथिक।

5. यह दोहा किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह दोहा कबीर के दोहे पाठ से लिया गया है।

अपठित – पद्यांश

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक में लिखिए।

I. पुष्कर सोता है निज सर में,
भ्रमर सो रहा है पुष्कर में,
गुंजन सोया कभी भ्रमर में,
सो, मेरे गृह – गुंजन, सो!
सो, मेरे अंचल – धन, सो!
प्रश्न:
1. पुष्कर यहाँ सोता है
A) निज सर में
B) सागर में
C) नाल में
D) झील में
उत्तर:
A) निज सर में

2. कभी भ्रमर में कौन सोया है?
A) भ्रमर
B) पुष्कर
C) गुंजन
D) सर
उत्तर:
C) गुंजन

3. भ्रमर कहाँ सो रहा है?
A) पुष्कर में
B) निज सर में
C) गृह में
D) गुंजन में
उत्तर:
A) पुष्कर में

4. सो, मेरे …… सो। रिक्त स्थान की पूर्ति करो।
A) भ्रमर
B) पुष्कर
C) गुंजन
D) अंचल धन
उत्तर:
D) अंचल धन

5. गृह शब्द का अर्थ पहचानिए।
A) घर
B) वन
C) कमल
D) नयन
उत्तर:
A) घर

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

II. नहीं बजती उसके हाथों में कोई वीणा,
नहीं होता कोई अनुराग – राग – आलाप,
नूपुरों में भी रुनझुन -रुनझुन नहीं,
सिर्फ एक अव्यक्त शब्द – सा ‘चुप, चुप, चुप’,
है गूंज रहा सब कहीं।
प्रश्न:
1. उसके हाथों में क्या नहीं बजती?
A) कोई वीणा
B) कोई राग
C) नूपुर
D) रुनझुन
उत्तर:
A) कोई वीणा

2. इनमें भी रुनझुन – रुनझुन नहीं
A) वीणा में
B) अनुराग में
C) नूपुरों में
D) हाथों में
उत्तर:
C) नूपुरों में

3. सब कहीं क्या गूंज रहा है?
A) वीणा
B) चुप, चुप, चुप
C) नूपुर
D) राग
उत्तर:
B) चुप, चुप, चुप

4. क्या – क्या नहीं होता है?
A) अनुराग
B) राग
C) आलाप
D) ये सब
उत्तर:
D) ये सब

5. हाथ शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानिए।
A) पैर
B) पग
C) कर
D) त्रिभुज
उत्तर:
C) कर

III. झर – झर, झर – झर झरता झरना।
आलस कभी न करता झरना।
थक कर कभी न सोता झरना।
प्यास सभी की हरता झरना॥
प्रश्न:
1. प्यास सभी की कौन हरता है?
A) झरना
B) सागर
C) कुआ
D) नल
उत्तर:
A) झरना

2. यह थक कर कभी नहीं सोता है
A) कौआ
B) मोर
C) झरना
D) हिरण
उत्तर:
C) झरना

3. झरना कभी – भी यह नहीं करता
A) गृह कार्य
B) आलस
C) दुख
D) शब्द
उत्तर:
B) आलस

4. झरना ऐसा झरता है
A)टर – टर
B) धन – धन
C) चम – चम
D) झर – झर
उत्तर:
D) झर – झर

5. इस पद्य का उचित शीर्षक पहचानिए।
A) सागर
B) पर्वत
C) झरना
D) नदी
उत्तर:
C) झरना

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

IV. बचो अर्चना से, फूल माला से,
अंधी अनुशंसा की हाला से,
बचो वंदना की वंचना से, आत्म रति से,
चलो आत्म पोषण से, आत्म की क्षति से।
प्रश्न:
1. हमें किससे बचना है?
A) साँप से
B) सिहं से
C) बाघ से
D) अर्चना से
उत्तर:
D) अर्चना से

2. हमें इसकी वंचना से बचना है –
A) हाला की
B) वंदना की
C) अंधी की
D) फूलमाला की
उत्तर:
B) वंदना की

3. हमें किस पोषण से चलना है?
A) आत्म
B) शरीर
C) हृदय
D) मन
उत्तर:
A) आत्म

4. अंधी अनुशंसा की हाला से हमें क्या करना चाहिए?
A) बचना
B) भागना
C) फ़सना
D) फैलना
उत्तर:
A) बचना

5. हमें इससे भी बचना चाहिए।
A) शिक्षा से
B) दंड से
C) आत्मरति से
D) इन सबसे
उत्तर:
C) आत्मरति से

V. निश्चल आत्मा है अक्षय,
निश्चल मृण्मय तन नश्वर,
यह जीवन चक्र चिरंतन
तू हँस – हँस जी, हँस – हँस मर॥
प्रश्न:
1. निश्चल आत्मा कैसा है?
A) अक्षय
B) क्षय
C) व्यय
D) माया
उत्तर:
A) अक्षय

2. किस प्रकार का तन नश्वर है?
A) निश्चल आत्मा
B) निश्चल मृण्मय तन
C) जीवन चक्र
D) चिरंतन
उत्तर:
B) निश्चल मृण्मय तन

3. यह जीवन चक्र कैसा है?
A) नश्वर
B) शास्वत
C) शुभप्रद
D) चिरंतन
उत्तर:
D) चिरंतन

4. मरना शब्द का विलोम पहचानिए।
A) जीत
B) जीना
C) जलना
D) जागना
उत्तर:
B) जीना

5. इस पद्य में आये पुनरुक्ति शब्द पहचानिए।
A) हँस – हँस
B) आत्मा
C) मुण्मय
D) ये सब
उत्तर:
A) हँस – हँस

व्याकरण कार्य है

सूचना के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. सही कारक चिहनों से खाली जगहें भरिए। (సరియైన విభక్తులతో ఖాళీలను పూరించండి.)
(में, को, का, को)
1) पल ….1…. परलै होयगो, बहुरि करैगो कब॥
2) पंथी ….2… छाया नहिं, फल लागै अति दूर॥
3) ऐसी बानी बोलिए मन ….3…. आपा खोय॥
4) औरन ….4…. सीतल करै, आपहु सीतल होय॥
उत्तर:
1) में
2) को
3) का
4) को

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

2. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए। (వ్యతిరేక పదములు).

1) काल करै सो आज कर।
उत्तर:
कल

2) बुरा जो देखन मैं चला।
उत्तर:
अच्छा

3) जो दिल खोजा आपना
उत्तर:
पराया

4) बडा हुआ तो क्या हुआ।
उत्तर:
छोटा

5) फल लागै अति दूर
उत्तर:
पास

6) औरन को सीतल करै।
उत्तर:
गरम

3. रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1. अध्यापक कल का पाठ आज ही पढ़ाता है।
उत्तर:
अध्यापिका कल का पाठ आज ही पढ़ाती है।

2. मोर सुंदर पक्षी है।
उत्तर:
मोरनी सुंदर पक्षी है।

3. लड़की थक कर लेट गयी।
उत्तर:
लडका थक कर लेट गया।

4. भेड पालतू जानवर है।
उत्तर:
भेडी पालतू जानवर है।

4. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1) बुरा जो देखन मैं चला।
उत्तर:
बुरा जो देखन हम चलें।

2) पंथी को छाया नहिं।
उत्तर:
पंथी को छायाएँ नहिं।

3) ऐसी बानी बोलिए।
उत्तर:
ऐसी बानियाँ बोलिए।

4) पल में परलै होयगो।
उत्तर:
पलों में परलै होयगो।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

5. नीचे दिये वाक्यों में से विशेषण शब्द पहचानकर लिखिए।

1) जो दिल खोजा आपना।
उत्तर:
आपना

2) मुझसा बुरा न कोय।
उत्तर:
बुरा

3) खजूर का पेड बडा होता है।
उत्तर:
बडा

4) खजूर के फल मीठे होते हैं।
उत्तर:
मीठे

5) अच्छी बानी से औरों का मन शीतल होता है।
उत्तर:
उत्तर:
शीतल/अच्छी

6. अंकों में लिखिए।

1. उन्नीस = 19
2. अडतीस = 38
3. उनसठ = 59
4. सतहत्तर = 77

7. रेखांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके लिखिए।

1) जो दिल कोजा आपना, मुझ सा बुरा न कोय।
उत्तर:
खोजा

2) बडा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड कजूर
उत्तर:
खजूर

3) पंती को छाया नहिं, फल लागै अति दूर।
उत्तर:
पंथी

4) ऐसी भानी बोलिए, मन का आपा खोय।
उत्तर:
बानी

8. रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।

1. एक पल में प्रलय होता है।
उत्तर:
क्षण

2. वह बुरा आदमी है।
उत्तर:
दुर्गुणी

3. वे बडे आदमी हैं।
उत्तर:
नर

4. पंथी पथ पर जा रहा है।
उत्तर:
पथिक

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

9. अशुद्ध वर्तनीवाले कोष्ठक में “×” लगाइए।

1. अ)बुरा ( ) आ) देकन ( )
इ) चला ( ) ई) मिलिया ( )
उत्तर:
1. आ) x

2. अ) मिलिया ( ) आ) कजूर
इ) कोय ( ) ई) बडा ( )
उत्तर:
2. आ) x

7th Class Hindi 10th Lesson कबीर के दोहे 1 Mark Bits

निर्देश के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. “पल” शब्द का अर्थ क्या है?
A) फल
B) क्षण
C) छाया
D) फूल
उत्तर:
B) क्षण

2. यात्री, मुसाफिर ये किस शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं?
A) पंथी
B) आदमी
C) औरत
D) चिड़िया
उत्तर:
A) पंथी

3. “भला” शब्द का विलोम शब्द क्या है?
A) भाल
B) बूरा
C) बुरा
D) बेभला
उत्तर:
C) बुरा

4. “दोहा” शब्द का बहुवचन रूप क्या है?
A) दोहियाँ
B) दोहों
C) दोहा
D) दोहे
उत्तर:
D) दोहे

5. “पेड” शब्द का बहुवचन रूप क्या है?
A) पेडें
B) पेडों
C) पेड़ियाँ
D) पेड
उत्तर:
D) पेड

6. कबीर संत कवि हैं। (रेखांकित शब्द का लिंग बदलने से)
A) कवित्री
B) कवइत्ती
C) कवियत्री
D) कवी
उत्तर:
B) कवइत्ती

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

7. आम पेड परोपकारी है। (रेखांकित शब्द किन दो शब्दों से बना है?)
A) परो + उपकारी
B) परोप + कारी
C) पर + उपकारी
D) प + रोपकारी
उत्तर:
C) पर + उपकारी

8. पल में परलै होयगो (रेखांकित शब्द का अर्थ क्या है?)
A) प्रलय
B) प्रसन्न
C) परोपकार
D) प्रभात
उत्तर:
A) प्रलय

9. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द को पहचानो।
A) सदुक्कडी
B) सधुकडी
C) सधुक्कडी
D) सधुक्कडि
उत्तर:
C) सधुक्कडी

10. “पल में परलै होयगो” रेखांकित शब्द का वचन बदलने से
A) पल
B) पलें
C) पलों
D) पलियाँ
उत्तर:
A) पल

11. कबीर संत कवि हैं। रेखांकित शब्द का शब्दभेद क्या है?
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
A) संज्ञा

12. कबीर के दोहे बीजक में है। इस वाक्य में रेखांकित शब्द को पहचानिए।
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
A) संज्ञा

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

13. बडा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेंड खजूर। इस वाक्य में संज्ञा शब्द को पहचानिए।
A) बडा
B) क्या
C) खजूर
D) जैसे
उत्तर:
C) खजूर

14. फल लागै अति दूर, रेखांकित शब्द का शब्द भेद क्या है?
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
A) संज्ञा

15. बुरा जो देखन मैं चला। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) बुरा
B) देखना
C) मैं
D) चलना
उत्तर:
C) मैं

16. “जो दिल खोजा आपना” इस वाक्य में (सर्वनाम शब्द को पहचानिए।)
A) अपना
B) दिल
C) खोजना
D) सभी
उत्तर:
A) अपना

17. मुझसा बुरा न कोय। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) न
B) बुरा
C) मुझ
D) कोई
उत्तर:
C) मुझ

18. हमें मधुर वचन बोलना चाहिए। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) मधुर
B) वचन
C) बोलना
D) हमें
उत्तर:
D) हमें

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

19. “आज करै सो अब”| रेखांकित शब्द का विलोम शब्द को पहचानिए।
A) अब
B) कल
C) आज
D) अगले दिन
उत्तर:
B) कल

20. बुरा न मिलिया कोय”| रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) अच्छा
B) बड़ा
C) दूर
D) छोटा
उत्तर:
A) अच्छा

21. औरन को सीतल करै। रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) ठंडा
B) शांत
C) गुस्सा
D) उष्ण
उत्तर:
D) उष्ण

22. “बुरा न मिला।” रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) म मिलना
B) पाना
C) लेना
D) खोना
उत्तर:
D) खोना

23. बुरा जो देखन मैं चला। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) तुम
B) हम
C) वह
D) वे
उत्तर:
B) हम

24. बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड खजूर। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) पेड
B) पेड़ों
C) पेडें
D) पेडियाँ
उत्तर:
A) पेड

25. हमारे बात मधुर होना चाहिए। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) बाताएँ
B) बतियों
C) बातें
D) बातायों
उत्तर:
C) बातें

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 10 कबीर के दोहे

26. बड़ा हुआ तो क्या हुआ? रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखने से …………….
A) छोटा
B) बडे
C) कम
D) अधिक
उत्तर:
B) बडे