These AP 7th Class Hindi Important Questions 11th Lesson साहसी सुनीता will help students prepare well for the exams.
AP State Syllabus 7th Class Hindi 11th Lesson Important Questions and Answers साहसी सुनीता
7th Class Hindi 11th Lesson साहसी सुनीता Important Questions and Answers
I. अर्थग्राहयता – प्रतिक्रिया
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
सुनीता घास लेकर घर जा रही थी। उसके साथ माँ भी थी। रास्ते में रेल की पटरी थी। वहाँ से. | रेलगाडी के निकलने का समय हो गया था। सुनीता और उसकी माँ पटरी के पास रुक गयीं। तभी | सुनीता की नजर रेल की पटरी पर पडी, उसे वह पटरी टूटी हुई लगी।
प्रश्न:
1. सुनीता के साथ कौन थी?
उत्तर:
सुनीता के साथ उसकी माँ थी।
2. रास्ते में क्या थी?
उत्तर:
रास्ते में रेल की पटरी थी।
3. सुनीता और उसकी माँ कहाँ रुक गयीं?
उत्तर:
सुनीता और उसकी माँ पटरी के पास रुक गयी।
4. ‘नजर’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
नज़र = दृष्टि
5. यह गद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
साहसी सुनीता
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर लिखिए।
वर्ष में बारह महीने, 6 ऋतुएँ होती हैं। वसंत ऋतु का समय चैत्र – बैसाख के महीने हैं। वसंत को ऋतु राज कहते हैं। इस ऋतु में मौसम सुहावना और मनमोहक होता है। कोयल की कुहू – कुहू सुनाई | देती है। होली का त्यौहार जो हँसते खेलते और खुशियाँ मनाने आता है।
प्रश्न:
1. वर्ष में कितनी ऋतुएँ होती हैं?
A) पाँच
B) छ
C) आठ
D) बारह
उत्तर:
B) छ
2. ऋतुराज किसे कहते हैं?
A) शिशिर
B) हेमंत
C) वसंत
D) ग्रीष्म
उत्तर:
C) वसंत
3. वसंत ऋतु में मौसम कैसा होता है?
A) गर्मी
B) सर्दी
C) सुहावना
D) लुभावना
उत्तर:
C) सुहावना
4. वसंत ऋतु में किसकी बोली सुनाई पडती है?
A) कौआ
B) चिड़िया
C) तोता
D) कोयल
उत्तर:
D) कोयल
5. खुशी का बहुवचन रूप क्या है?
A) खुशियाँ
B) खुशियों
C) खुशिये
D) खुशिवों
उत्तर:
A) खुशियाँ
II. अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता
निम्न लिखित प्रश्न का उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए।
1. रेलगाडी को रोकने के लिए सुनीता ने क्या किया? (S.A. II – 2018-19)
उत्तर:
रेलगाडी को रोकने के लिए सुनीता ने लाल रंग की ओढ़नी लहराने लगी।
निम्न लिखित प्रश्नों का उत्तर 6 या 8 पंक्तियों में लिखिए।
1. साहसी सुनीता के बारे में लिखो। (S.A. III – 2016-17)
(या)
सुनीता साहसी लडकी है। उसने हजारों लोगों को कैसे बचाई? (S.A. II – 2017-18)
उत्तर:
सुनीता घास लेकर घर जा रही थी। उसके साथ उसकी माँ भी थी । रास्ते में रेल की पटरी थी। वहाँ से रेलगाडी के निकलने का समय हो गया था। तभी सुनीता और उसकी माँ ने देखा कि वहाँ रेल की पटरी टूटी हुयी थी।
रेलवे स्टेशन वहाँ से दूर में था। इतने में सुनीता ने रेल गाडी को आते देखा। होनेवाली घटना से वह काँप उठी । इसलिए सुनीता ने अपनी लाल रंग की ओढनी लहराने लगी। उसकी माँ भी दोनों हाथ उठाकर रुकने का संकेत करने लगी। गाडी चालक ने यह देखकर सोचा कि ज़रूर कुछ गडबड है। उसने गाडी रोक दी।
गाडी चालक, गार्ड और कुछ लोग सुनीता और उसकी माँ के यहाँ पहुँचे। सुनीता ने उनको टूटी हुयी पटरी को दिखाई। गाडी चालक ने सुनीता तुम्हारी सूझ – बूझ से हज़ारों जानें बच गयीं सभी यात्री लोगों ने दोनों के साहस की प्रशंसा की । इस साहसी कार्य के लिए सुनीता को 26 जनवरी को भारत सरकार की ओर से पुरस्कार दिया गया।
2. किसी विहार यात्रा में जाने पाँच दिन की छुट्टी माँगते हुए प्रधानाध्यापक के नाम एक छुट्टी पत्र लिखिए। (S.A. III – 2016-17)
उत्तर:
तुल्लूरु, प्रेषक : सेवा में, सादर प्रणाम। सेवा में निवेदन है कि मैं अपने परिवारवालों से मिलकर हैदराबाद विहार यात्रा पर जाना चाहता हूँ। मैं पाँच दिन तक स्कूल नहीं आ सकता। कृपया मुझे x x x x से x x x x तक छुट्टी दीजिए। आपका आज्ञाकारी छात्र, |
1. निम्न वाक्य ध्यान से पढिए । रेखांकित शब्द उचित चित्र के नीचे लिखिए।
1) सुनीता घास लेकर घर जा रही थी।
2) सुनीता की माँ ने टूटी पटरी को देखा।
3) वह हाथ उठाकर रुकने का संकेत करने लगी।
4) रेलगाडी थोडी दूर पर रुक गयी ।
2. नीचे दिये गये वाक्यों में शब्द उचित क्रम में रखिए।
1) है पटरी यह तो टूटी।
उत्तर:
यह पटरी तो टूटी है।
2) था वहाँ स्टेशन रेलवे भी से दूर।
उत्तर:
रेलवे स्टेशन भी वहाँ से दूर था।
3) देखा ने सुनीता को रेलगाडी आते।
उत्तर:
सुनीता ने रेलगाडी को आते देखा।
4) गयी रुक पर दूर थोडी गाडी।
उत्तर:
गाडी थोडी दूर पर रुक गयी।
3. निम्न लिखित अनुच्छेद ध्यान से पढिए।
सुनीता और उसकी माँ पटरी के पास रुक गयीं। तभी सुनीता की नज़र रेल की पटरी पर पडी। उसे वह पटरी टूटी हुई लगी । सुनीता की माँ पटरी देखकर बोली, ये पटरी तो टूटी है।
निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर ध्यान से लिखिए।
1) सुनीता और उसकी माँ कहाँ रुक गयीं?
उत्तर:
सुनीता और उसकी माँ पटरी के पास रुक गयीं।
2) सुनीता की नज़र किस पर पडी?
उत्तर:
सुनीता की नज़र रेल की पटरी पर पडी।
3) उसे वह पटरी कैसे लगी?
उत्तर:
उसे वह पटरी टूटी हुई लगी।
4) सुनीता की माँ पटरी देखकर क्या बोली?
उत्तर:
सुनीता की माँ पटरी देखकर बोली – यह पटरी तो टूटी है।
पढ़ो
पठित -गद्यांश
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।
I. सुनीता घास लेकर घर जा रही थी। उसके साथ माँ भी थी। रास्ते में रेल की पटरी थी। वहाँ से रेलगाड़ी के निकलने का समय हो गया था। सुनीता और उसकी माँ पटरी के पास रुक गयीं।
प्रश्न:
1. सुनीता क्या कर रही थी?
उत्तर:
सुनीता घास लेकर घर जा रही थी।
2. सुनीता के साथ कौन थी?
उत्तर:
सुनीता के साथ उसकी माँ थी।
3. रेल की पटरी कहाँ थी?
उत्तर:
रास्ते में रेल की पटरी थी।
4. किसके निकलने का समय हो गया था?
उत्तर:
रेलगाडी के निकलने का समय हो गया था।
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश ‘साहसी सुनीता” पाठ से लिया गया है।
II. सुनीता की नज़र रेल की पटरी पर पड़ी, उसे वह पटरी टूटी हुई लगी। सुनीता की माँ पटरी . देखकर बोली – ‘यह पटरी तो टूटी है!” दोनों इधर – उधर देखने लगीं। रेलवे स्टेशन भी वहाँ से दूर था।
प्रश्न:
1. सुनीता की नज़र किस पर पडी?
उत्तर:
सुनीता की नज़र रेल की पटरी पर पडी।
2. पटरी कैसी थी?
उत्तर:
पटरी टूटी हुई थी।
3. पटरी देखकर सुनीता की माँ क्या बोली?
उत्तर:
पटरी देखकर सुनीता की माँ बोली – यह पटरी तो टूटी है।
4. सुनीता और उसकी माँ क्या करने लगीं?
उत्तर:
सुनीता और उसकी माँ दोनों इधर – उधर देखने लगीं।
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश “साहसी सुनीता” पाठ से लिया गया है।
III. तभी सुनीता ने रेलगाड़ी आते देखा। वह होने वाली दुर्घटना को सोचकर काँप उठी। तभी उसे एक उपाय सूझा। उसने सुन रखा था कि सड़क पर लाल रंग की बत्ती को देखकर वाहन रुक जाते हैं। वह पटरी के पास जाकर अपनी लाल रंग की ओढ़नी लहराने लगी।
प्रश्न:
1. सुनीता ने क्या देखा?
उत्तर:
सुनीता ने रेलगाडी को आते देखा।
2. सुनीता क्यों काँप उठी?
उत्तर:
सुनीता होनेवाली दुर्घटना सोचकर काँप उठी।
3. किसे उपाय सूझा?
उत्तर:
सुनीता को एक उपाय सूझा।
4. किस रंग की बत्ती देखकर वाहन रुक जाते हैं?
उत्तर:
लाल रंग की बत्ती देखकर वाहन रुक जाते हैं।
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश “साहसी सुनीता” पाठ से लिया गया है।
IV. गाड़ी चालक, गार्ड तथा कुछ लोग सुनीता और उसकी माँ के पास आये। सुनीता ने उन्हें टूटी हुई पटरी दिखायी। पटरी देखकर चालक ने कहा कि सुनीता की सूझ – बूझ से हजारों जानें बच गयीं । सभी यात्रियों ने दोनों के साहस की प्रशंसा की। सुनीता को इस साहसी कार्य के लिए 26 जनवरी को भारत सरकार की ओर से पुरस्कार दिया गया।
प्रश्न:
1. गाडी चालक, गार्ड आदि लोग किसके पास आये?
उत्तर:
गाडी चालक, गार्ड आदि सुनीता और उसकी माँ के पास आये।
2. सुनीता ने उन्हें क्या दिखायी?
उत्तर:
सुनीता ने उन्हें टूटी हुई पटरी दिखाई।
3. हज़ारों जानें कैसे बच गयीं?
उत्तर:
सुनीता की सूझ – बूझ से हज़ारों जानें बच गयीं।
4. सुनीता को कब पुरस्कार दिया गया?
उत्तर:
सुनीता को 26 जनवरी को भारत सरकार की ओर से पुरस्कार दिया गया।
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश “साहसी सुनीता” पाठ से लिया गया है।
अपठित – गद्यांश
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक में लिखिए।
I. मनुष्य विभिन्न प्रकार के आहार खाता है। कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। तन्दुरुस्ती से बढ़कर दूसरी संपत्ति नहीं है। शरीर को तन्दुरुस्त और चुस्त रखने के लिए विटामिनों से भरा भोजन खाने की ज़रूरत है। ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ आदि कई विटामिन हैं। विटामिन हमें खाने की चीज़ों से मिलते हैं। अलग – अलग विटामिनों की कमी से अलग – अलग बीमारियाँ पैदा होती हैं। उन – उन चीज़ों को खाने से उनकी कमी दूर हो जाती है।
प्रश्न:
1. स्वस्थता के बारे में क्या कहा जाता है?
A) स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ शरीर रहता है।
B) स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आँखें रहती हैं।
C) स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है।
D) स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ विचार नहीं रहते।
उत्तर:
C) स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है।
2. विटामिन हमें कहाँ मिलते हैं?
A) अस्पताल में
B) बाज़ार में
C) दवाइयों की दुकान में
D) खाने की चीज़ों में
उत्तर:
D) खाने की चीज़ों में
3. विटामिन की कमी से क्या पैदा होती है?
A) स्वास्थ्य
B) बीमारियाँ
C) सफ़ाई
D) ये सब
उत्तर:
B) बीमारियाँ
4. किससे बढ़कर दूसरी संपत्ति ही नहीं?
A) बीमारी
B) तंदुरुस्ती
C) हवा
D) महल
उत्तर:
B) तंदुरुस्ती
5. तंदुरुस्त और चुस्त रखने के लिए कैसे भोजन खाने की ज़रूरत है?
A) विटामिनों से भरा
B) तेल से भरा
C) मैदे से भरा
D) आटे से भरा
उत्तर:
A) विटामिनों से भरा
II. सबरमती आश्रम की बात है। रात का समय था। सब गहरी नींद सो रहे थे। गाँधीजी भी सो रहे थे। लेकिन एक आश्रमवासी की नींद खुल गयी। वह जागा हुआ था।
प्रश्न:
1. किसकी नींद खुल गई?
A) गाँधीजी की
B) एक आश्रमवासी की
C) एक चोर की
D) एक डाकू की
उत्तर:
B) एक आश्रमवासी की
2. उपर्युक्त गद्यांश में किस आश्रम की बात कही गयी?
A) सबरमती
B) टालस्टाय
C) वृद्ध
D) इन सबकी
उत्तर:
A) सबरमती
3. किस समय के बारे में बताया गया?
A) दिन का
B) रात का
C) दुपहर का
D) शाम का
उत्तर:
B) रात का
4. उस समय गाँधीजी क्या कर रहे थे?
A) पढ़ रहे थे।
B) कहानी सुन रहे थे।
C) नहा रहे थे।
D) सो रहे थे।
उत्तर:
D) सो रहे थे।
5. कौन जागा हुआ था?
A) गाँधीजी
B) एक आश्रमवासी
C) चोर
D) ये सब
उत्तर:
B) एक आश्रमवासी
III. कला के दो भेद किये जाते हैं – एक ललितकला, दूसरी उपयोगी कला। वास्तुकला, ललितकला और उपयोगी कला, दोनों का मिश्रण है। जहाँ तक वास्तुकला मनुष्य की निवास – संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है, वहाँ तक वह उपयोगी कला है, और जहाँ वास्तुकला में सौन्दर्य – बोध और आकर्षण का नियोजन होता है, वहाँ वह ललितकला की श्रेणी में पहुंच जाती है।
प्रश्न:
1. ललितकला और उपयोगी कला ये दोनों किसके भेद हैं?
A) कला
B) समाज
C) जीवन
D) रचना
उत्तर:
A) कला
2. ललित कला और उपयोगी कला इन दोनों का मिश्रण क्या है?
A) शिल्प कला
B) वास्तुकला
C) चित्र कला
D) नृत्य कला
उत्तर:
B) वास्तुकला
3. इस अनुच्छेद में इसके बारे में बताया गया है
A) सिनेमा
B) नाटक
C) एकांकी
D) कला
उत्तर:
D) कला
4. कला के दो भेदों में एक उपयोगी कला है तो दूसरी क्या है?
A) ललित
B) चित्र
C) नृत्य
D) संगीत
उत्तर:
A) ललित
5. यह कला मनुष्य की निवास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है
A) नाट्यकला
B) चित्रकला
C) वास्तुकला
D) नृत्य कला
उत्तर:
C) वास्तुकला
IV. मेहनत करना मनुष्य की बुनियादी प्रवृत्ति है। इसीके ज़रिये वह अपनी तमाम भौतिक ज़रूरतों की पूर्ति करता है। उसमें छिपी हुई शक्तियों को बरतने तथा विकसित करने का यही एक रास्ता है। इसके अलावा, मनुष्य के लिए व्यक्ति या समाज के अंग के रूप में अपनी उपयोगिता तथा परिपूर्णता का | अनुभव करने के लिए यही सच्चा रास्ता है।\
प्रश्न:
1. मनुष्य की बुनियादी प्रवृत्ति क्या है?
A) सोना
B) पढ़ना
C) मेहनत करना
D) ये सब
उत्तर:
C) मेहनत करना
2. अपनी तमाम भौतिक ज़रूरतों की पूर्ति मनुष्य किसके ज़रिये करता है?
A) मेहनत
B) नींद
C) आराम
D) खेल
उत्तर:
A) मेहनत
3. मनुष्य में छिपी हुई शक्तियों को बरतने का रास्ता क्या है?
A) सोना
B) चाँदी
C) मेहनत
D) ये सब
उत्तर:
C) मेहनत
4. मनुष्य या व्यक्ति इसका अंग है?
A) घर
B) समाज
C) देश
D) ये सब
उत्तर:
B) समाज
5. इस अनुच्छेद में किसके बारे में बताया गया है?
A) आराम रहने
B) सोने
C) पढ्ने
D) मेहनत
उत्तर:
D) मेहनत
V. महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ, ये दोनों ही इस युग के महामानव हैं। भारतवर्ष का यह परम सौभाग्य है कि उसने एक ही समय में इन दो महापुरुषों को जन्म दिया। दोनों ही युगपुरुष के रूप में इस देश में अवतीर्ण हुए और अपनी जीवन – व्यापी साधना एवं लीलाओं द्वारा अपनी जन्मभूमि को धन्य बनाया।
प्रश्न:
1. इस अनुच्छेद में किनके बारे में बताया गया है?
A) राजाजी
B) गाँधी – रवींद्रनाथ
C) नेहरू
D) विनोबा
उत्तर:
B) गाँधी – रवींद्रनाथ
2. इस युग के महा मानव कौन हैं?
A) नेहरू – नेपोलियन
B) इंदिरा – सिरिमावो
C) गाँधी – रवींद्रनाथ
D) ये सब
उत्तर:
C) गाँधी – रवींद्रनाथ
3. यह परम सौभाग्य किसका है?
A) भारत वर्ष
B) अमेरिका
C) इंग्लैंड
D) चीनी
उत्तर:
A) भारत वर्ष
4. ये दोनों कौन थे?
A) युग पुरुष
B) मित्र
C) शत्रु
D) प्रवर्तक
उत्तर:
A) युग पुरुष
5. इन्होंने जन्म भूमि को धन्य बनाया
A) नेहरू
B) गाँधी – रवींद्रनाथ
C) नेताजी
D) ये सब
उत्तर:
B) गाँधी – रवींद्रनाथ
व्याकरण कार्य
सूचना के अनुसार उत्तर दीजिए।
1. सही कारक चिह्नों से ख़ाली जगहें भरिए। (సరియైన విభక్తులతో ఖాళీలను పూరించండి.)
अ. (के, ने, को, को)
सुनीता ….1…. रेलगाडी को आते देखा। वह होनेवाली घटना …2… सोचकर काँप उठी। उस ….3…. एक उपाय सूझा । वह पटरी ….4…. पास जाकर अपनी लाल रंग की ओढनी लहराने लगी।
उत्तर:
1) ने
2) को
3) को
4) के
2. रेखांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पूरा वाक्य लिखिए। (శబ్దములను శుద్ధముగా వ్రాయండి.)
1) रासते में रेल की पट्टी थी।
उत्तर:
रास्ते
2) सुनीता की माँ पटरी देककर बोली।
उत्तर:
देखकर
3) रेलवे सटेशन भी वहाँ से दूर था।
उत्तर:
स्टेशन
4) वह अपनी लाल रंग की ओडनी लहराने लगी।
उत्तर:
ओढनी
5) सभी यात्रियों ने दोनों के साहस की परशंसा की।
उत्तर:
प्रशंसा
3. रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए। (పర్యాయవాచీ శబ్దములు)
1) सुनीता घास लेकर जा रही थी।
उत्तर:
तृण, चारा
2) सुनीता की नज़र रेल की पटरी पर पड़ी।
उत्तर:
दृष्टि
3) सुनीता की माँ गाडी रोकने का संकेत करने लगी।
उत्तर:
इशारा; चिह्न
4) रेलगाडी के यात्री लोग भाग्यवान थे।
उत्तर:
मुसाफ़िर
4. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए। (వ్యతిరేక పదములు)
1) स्टेशन भी वहाँ से दूर था।
उत्तर:
पास/नज़दीक
2) सुनीता ने रेलगाडी को आते देखा।
उत्तर:
जाते
3) उसकी माँ ने रुकने का संकेत किया।
उत्तर:
चलने
4) गाडी की चाल धीमी कर दी।
उत्तर:
तेज़
5) यात्रियों ने उनकी प्रशंसा की।
उत्तर:
निंदा
5. रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।
1) सुनीता के साथ माँ भी थी।
उत्तर:
सुनीता के साथ बाप/पिता भी थे।
2) विद्यार्थी को यह कहानी अच्छी लगती है।
उत्तर:
विद्यार्थिनी को यह कहानी अच्छी लगती है।
3) राम अपने भाई के यहाँ जानेवाला है।
उत्तर:
राम अपनी बहिन के यहाँ जानेवाला है।
6. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।
1) स्टेशन से रेलगाडी निकलती है।
उत्तर:
स्टेशन से रेलगाडियाँ निकलती हैं।
2) लोगों की नजर खिलौने पर पड़ी।
उत्तर:
लोगों की नजरें खिलौने पर पड़ीं।
3) वह होनेवाली घटना देख रही थी।
उत्तर:
वह होनेवाली घटनाएँ देख रही थीं।
4) सुनीता को एक उपाय सूझा।
उत्तर:
सुनीता को अनेक उपाय सूझे।
5) सुनीता को पुरस्कार दिया गया।
उत्तर:
सुनीता को पुरस्कार दिये गये।
7. नीचे दिये गये शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
1) टूटना : रेल की पटरी टूटी हुई है।
2) काँप उठना : भूकंप के आने की बात सुनकर मैं काँप उठा।
3) सूझना : सही समय में उसे एक उपाय सूझ पड़ा।
4) लहराना : तिरंगा झंडा आकाश में लहराता है।
5) चाल : बूढे की चाल बहुत धीमी है।
8. अंकों को अक्षरों में लिखिए।
1) 15 (१५) – पन्द्रह
2) 27 (२७) – सत्ताईस
3) 31 (३१) – इकतीस
4) 49 (४९) – उनचास
5) 65 (६५) – पैंसठ
6) 84 (८४) – चौरासी
9. विशेषण शब्द पहचानकर लिखिए।
1) सुनीता की नज़र टूटी पटरी पर पड़ी।
उत्तर:
टूटी
2) सुनीता होनेवाली घटना से काँप उठी।
उत्तर:
होनेवाली
7th Class Hindi 11th Lesson साहसी सुनीता 1 Mark Bits
निर्देश के अनुसार उत्तर दीजिए।
1. सुनीता की नज़र पटरी पर पड़ी। (रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए।) (S.A. III-2016-17)
A) जानना
B) खोजना
C) दृष्टि
D) बोलना
उत्तर:
C) दृष्टि
2. रेलवे स्टेशन कहाँ से दूर था। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।) (S.A. III-2016-17)
A) ऊँचा
B) ऊपर
C) नीचा
D) पास
उत्तर:
D) पास
3. “पुरस्कार” शब्द का अर्थ यह है
A) सम्मान
B) भेंट
C) तारीफ़
D) निगाह
उत्तर:
B) भेंट
4. दृष्टि, निगाह ये किस शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं?
A) नज़र
B) जल्दी
C) जल
D) उपहार
उत्तर:
A) नज़र
5. “प्रशंसा” शब्द का विलोम शब्द क्या है?
A) तिरस्कार
B) निंदा
C) कोशिश
D) तारीफ़
उत्तर:
B) निंदा
6. उसकी माँ पटरी के पास रुक गयीं। रेखांकित शब्द वचन बदलने से
A) पटरें
B) पटरों
C) पटरियाँ
D) पटरा
उत्तर:
C) पटरियाँ
7. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द को पहचानो।
A) दुरगटना
B) दुर्गटना
C) दुर्गठना
D) दुर्घटना
उत्तर:
D) दुर्घटना
8. सुनीता घास लेकर घर जा रही थी। (वाक्य में संज्ञा – शब्द पहचानो।)
A) सुनीता
B) घास
C) लेकर
D) जा रही
उत्तर:
A) सुनीता
9. तभी उसे एक उपाय सूझा। (वाक्य में सर्वनाम शब्द पहचानो।)
A) उसे
B) एक
C) उपाय
D) सूझा
उत्तर:
A) उसे
10. अपनी लाल रंग की ओढ़नी लहराने लगी। (वाक्य में विशेषण शब्द पहचानो।)
A) अपनी
B) ओढ़नी
C) लहराने
D) लाल रंग
उत्तर:
D) लाल रंग
11. सुनीता ने उन्हें टूटी हुई पटरी दिखाई। (वाक्य में क्रिया शब्द को पहचानो।)
A) सुनीता
B) उन्हें
C) पटरी
D) दिखाई
उत्तर:
D) दिखाई
12. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द को पहचानो।
A) पुर्रकार
B) पूरस्कार
C) पुरस्कार
D) पुरसकार
उत्तर:
C) पुरस्कार
13. सही वाक्य को पहचानो।
A) तभी उसे एक उपाय सूझा।
B) उसे तभी एक उपाय सूझा।
C) तभी उसे उपया एक सूझा।
D) एक उपया तभी उसे सूझा
उत्तर:
A) तभी उसे एक उपाय सूझा।
14. रास्ता, पटरी, मार्ग, सडक में बेमेल शब्द पहचानो।
A) रास्ता
B) पटरी
C) मार्ग
D) सडक
उत्तर:
B) पटरी
15. सुनीता …… माँ पटरी देखखर बोली (रिक्तस्थान सही शब्द से भरो।)
A) को
B) की
C) का
D) से
उत्तर:
B) की
16. सभी यात्रियों ने दोनों के साहस ……. प्रशंसा ……. (रिक्तस्थानों को पूर्ति करो।)
A) की, कि
B) कि, की
C) की, की
D) को, की
उत्तर:
C) की, की
17. तुम अभी तक कहाँ बैठे हो ………. (सही विराम चिह्न पहचानो।)
A) !
B) |
C) ,
D) ?
उत्तर:
D) ?
18. उसने गाडी की चाल ………. कर दी। (सही शब्द पहचानो।)
A) धीमी
B) दीमी
C) धीरे
D) दीरे
उत्तर:
A) धीमी
19. सुनीता ……. उन्हें टूटी हुई पटरी दिखाई। (सही शब्द से रिक्त स्थान भरो)
A) को
B) ने
C) से
D) भी
उत्तर:
B) ने
20. बस, कार, मोटार, जहाज (इन शब्दों में भिन्न शब्द पहचानो।)
A) बस
B) कार
C) मोटार
D) जहाज
उत्तर:
D) जहाज
21. 26 जनवरी को भारत सरकार …….. पुरस्कार दिया गया। (सही शब्द से रिक्त स्थान भरो)( )
A) की और से
B) से
C) की ओर से
D) ने
उत्तर:
C) की ओर से
22. संज्ञा या सर्वनाम द्वारा किये गये कार्य को बतलाने वाले शब्दों को …….. कहते हैं।
A) विशेषण
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) क्रिया विशेषण
उत्तर:
B) सर्वनाम
C) क्रिया
23. सुनीता घास लेकर घर जा रही है। रेखांकित शब्द को पहचानिए।
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) विशेषण
D) क्रिया
उत्तर:
A) संज्ञा
24. रेल्वे स्टेश्न भी वहाँ से दूर है? रेखांकित शब्द का शब्द भेद क्या है?
A) सर्वनाम
B) क्रिया
C) विशेषण
D) संज्ञा
उत्तर:
D) संज्ञा
25. थोड़ी दूरी पर गाड़ी रुक गयी। इस वाक्य में संज्ञा शब्द को पहचानिए।
A) रुकना
B) दूर
C) गाडी
D) पर
उत्तर:
C) गाडी
26. ‘भारत सरकार की ओर से पुरस्कार दिया गया“ इस वाक्य में संज्ञा शब्द को पहचानिए।
A) पुरस्कार
B) देना
C) भारत
D) सरकार
उत्तर:
C) भारत
27. “यह पटरी तो टूटी हैं।” इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) पटरी
B) यह
C) टूटना
D) तो
उत्तर:
B) यह
28. तभी सुनीता की नजर रेल की पटरी पर पडी। रेखांकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
A) दृष्टि
B) प्यार
C) हाथ
D) मन
उत्तर:
A) दृष्टि
29. रास्ते में रेल की पटरी थी। रेखांकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
A) सडक
B) रेल
C) जंगल
D) घर
उत्तर:
A) सडक
30. उसके साथ माँ भी थी। रेखांकित शब्द का पर्याय शब्द पहचानिए।
A) पिता
B) बहन
C) माता
D) भाई
उत्तर:
C) माता
31. सुनीता को भारत सरकार की ओर से पुरस्कार दिया गया। रेखांकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
A) उपहार
B) शिक्षा
C) दंड
D) अगौरव
उत्तर:
A) उपहार
32. रेल्वे स्टेशन भी वहाँ से दूर था। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
A) नीचे
B) पास
C) ऊपर
D) छोटा
उत्तर:
B) पास
33. लाल रंग की बत्ती को देखकर वाहन रुक जाते हैं। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
A) आना
B) जाना
C) चलना
D) खोना
उत्तर:
C) चलना
34. चालक गाडी की चाल धीमी कर दी। रेखांकित शब्द का विलोम रूप पहचानिए।
A) मंद
B) धीरे
C) तेज
D) टलका
उत्तर:
C) तेज
35. सरकार की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) स्वीकार
B) आकार
C) तिरस्कार
D) निराकार
उत्तर:
C) तिरस्कार
36. सुनीता ने रेलगाडी को आते देखा। रेखांकित शब्द का वचन पहचानिए।
A) रेलगाडीएँ
B) रेलगाडीये
C) रेलगाडीयों
D) रेलगाड़ियाँ
उत्तर:
D) रेलगाड़ियाँ
37. अपनी लाल रंग की ओढ़नी लहराते लगी। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) ओढनिये
B) ओढनियाँ
C) ओढनीएँ
D) ओढनियों
उत्तर:
B) ओढनियाँ
38. रास्ते में रेल की पटरी थी। इस वाक्य में रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) पटरीए
B) पटरियाँ
C) पटरे
D) पटरीये
उत्तर:
B) पटरियाँ
39. माँ पटरी के पास रुक गयी। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) बाप
B) औरत
C) बहन
D) भाई
उत्तर:
A) बाप
40. सुनीता सूझ बूझ लडकी है। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) लडके
B) लडका
C) बच्चा
D) आदमी
उत्तर:
B) लडका
41. सुनीता को भारत सरकार द्वारा साहसी बालिका पुरस्कार मिला। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए। …
A) युवक
B) औरत
C) माता
D) बालक
उत्तर:
D) बालक
42. रेलगाड़ी के निकलने ………… समय हो गया। रिक्त स्थान की पूर्ति उचित कारक चिह्न से कीजिए।
A) का
B) के
C) को
D) की
उत्तर:
A) का
43. तभी सुनीता … नजर रेल की पटरी पर पड़ी। रिक्त स्थान की पूर्ति उचित कारक चिहन से कीजिए।
A) का
B) की
C) को
D) के
उत्तर:
B) की
44. चालक ने लाल कपडे ……… लहराना देखा। रिक्त स्थान की पूर्ति उचित कारक चिह्न से भरिये।
A) का
B) के
C) की
D) को
उत्तर:
D) को
45. उसकी माँ पटरी के पास रुक गयी। इस वाक्य का काल पहचानिए।
A) भूतकाल
B) वर्तमान काल
C) भविष्यत काल
D) तात्कालिक वर्तमान
उत्तर:
A) भूतकाल
46. पटरी पर रेल आ रहा है। इस वाक्य का काल पहचानिए।
A) भूतकाल
B) वर्तमान काल
C) भविष्यत काल
D) पूर्न भूतकाल
उत्तर:
B) वर्तमान काल
47. जरूर कोई गड़बड़ होगा। इस वाक्य का काल पहचानिए।
A) वर्तमानकाल
B) भविष्यत काल
C) भूतकाल
D) अपूर्ण भूतकाल
उत्तर:
B) भविष्यत काल
48. रेल्वे स्टेशन, पटरी, रेल गाडी, ओढ़नी बेमेल शब्द का पहचानिए।
A) रेल्वे स्टेशन
B) पटरी
C) रेलगाडी
D) ओढनी
उत्तर:
D) ओढनी
49. सुनीता, माँ, यात्रियाँ, पटरी बेमेल शब्द को पहचानिए।
A) सुनीता
B) यात्रियों
C) माँ
D) पटरी
उत्तर:
D) पटरी