These AP 7th Class Hindi Important Questions 2nd Lesson सच्चा दोस्त will help students prepare well for the exams.
AP State Syllabus 7th Class Hindi 2nd Lesson Important Questions and Answers सच्चा दोस्त
7th Class Hindi 2nd Lesson सच्चा दोस्त Important Questions and Answers
I. अर्थग्राहयता – प्रतिक्रिया
• निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
1. एक पेड़ था। उसका एक दोस्त था। उसका नाम अमर था। दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे। हर रोज़ अमर पेड़ के पास जाता था। उसके फल खाता था। उसके पत्ते इकट्ठा करता था। इन पत्तों की माला बनाता था। पेड़ के तने पर चढ़ता था। उसकी शाखाओं से झूलता था।
 प्रश्न:
 1. पेड़ का दोस्त कौन था?
 उत्तर:
 ‘अमर’ पेड़ का दोस्त था।
2. वह हर रोज कहाँ जाता था?
 उत्तर:
 वह हर रोज़ पेड़ के पास जाता था।
3. अमर पत्तों से क्या बनाता था?
 उत्तर:
 अमर पत्तों से माला बनाता था।
4. अमर कहाँ चढ़ता था?
 उत्तर:
 अमर पेड़ के तने पर चढ़ता था।
5. यह गद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
 उत्तर:
 यह गद्यांश ‘सच्चा दोस्त’ पाठ से दिया गया है।

2. अमर पेड के पास गया। पेड को अपनी समस्या बतायी। पेड ने कहा – ‘मेरी शाखाएँ काटो। नाव बना लो।’ अमर ने वैसा ही किया। वह शहर चला गया।
 प्रश्न:
 1. पेड के पास कौन गया?
 उत्तर:
 अमर पेड के पास गया।
2. पेड ने अमर से क्या कहा?
 उत्तर:
 पेड ने अमर से कहा – “मेरी शाखाएँ काटो।”
3. अमर कहाँ चला गया?
 उत्तर:
 अमर शहर चला गया।
4. ‘शहर’ शब्द का विलोम शब्द क्या है?
 उत्तर:
 शहर x गाँव
5. यह गद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
 उत्तर:
 यह पद्यांश “सच्चा दोस्ते”, पाठ से दिया गया।

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए। सही विकल्प से संबंधित अक्षर चुनकर कोष्ठक में रखिए।
1. एक आदमी के पास एक तोता था। तोते के पंख हरे थे। उसकी चोंच लाल थी। वह बड़ा सुन्दर था। उस आदमी ने उस तोते को ‘इसमें क्या शक है’ बोलना सिखाया। इसके सिवाय वह तोता और कुछ नहीं बोल सकता था।
 1. आदमी के पास क्या था?
 A) कौआ
 B) तोता
 C) कबूतर
 D) चिड़िया
 उत्तर:
 B) तोता
2. तोते के पंख कैसे थे?
 A) हरे
 B) लाल
 C) पीले
 D) सफेद
 उत्तर:
 A) हरे
3. चोंच कैसे थे?
 A) हरे
 B) काला
 C) लाल
 D) केसरिया
 उत्तर:
 C) लाल
4. तोता कैसा था?
 A) सुंदर
 B) असुंदर
 C) दुःखी
 D) कुरूप
 उत्तर:
 A) सुंदर
5. आदमी ने तोते को क्या बोलना सिखाया?
 A) इसमें शक है
 B) इसमें क्या है
 C) क्या शक है
 D) इसमें क्या शक है
 उत्तर:
 D) इसमें क्या शक है
2. गाँधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। हम सब गाँधीजी को प्यार से बापूजी कहते हैं। गाँधीजी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 ई. को गुजरात के पोरबंदर नामक गाँव में हुआ था। प्रतिवर्ष इस दिन हम गाँधी जयंती मनाते हैं। गाँधीजी एक आदर्श विद्यार्थी थे। वे सदा. सच बोलते थे। समय का पूरा पालन करते थे। बड़ों का आदर करते थे।
 प्रश्न:
 1. हम गाँधीजी को क्या कहते हैं?
 A) नेताजी
 B) चाचाजी
 C) मामाजी
 D) बापूजी
 उत्तर:
 D) बापूजी
2. गाँधीजी का जन्म किस राज्य में हुआ?
 A) दिल्ली में
 B) मध्यप्रदेश में
 C) गुजरात में
 D) महाराष्ट्र में
 उत्तर:
 C) गुजरात में
3. हम गाँधी जयंती कब मनाते हैं?
 A) 2 अक्तूबर को
 B) 14 नवंबर को
 C) 5 सितंबर को
 D) 15 आगस्त को
 उत्तर:
 A) 2 अक्तूबर को
4. गाँधीजी किनका आदर करते थे?
 A) छोटों का
 B) बड़ों का
 C) विद्यार्थियों का
 D) समय का
 उत्तर:
 B) बड़ों का
5. “विद्यार्थी” – इसका स्त्री लिंग शब्द क्या है?
 A) विद्यार्थियाँ
 B) विद्यार्थीनी
 C) विद्यार्थिनी
 D) विद्यर्थिनी
 उत्तर:
 C) विद्यार्थिनी

3. एक राजा था। उसकी एक ही बेटी थी। राजकुमारी बहुत सुंदर थी। वह राजा की लाडली बेटी थी। वह हँसती तो जैसे फूल झड़ते, बोलती तो घंटियाँ बज उठती। एक दिन राजकुमारी अचानक महल से गायब हो गई। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पहरेदारों से जब पूछा गया तो उन्होंने | केवल इतना बताया – “धुएँ के बड़े – बड़े बादल महल पर मँडराए और राजकुमारी को उड़ाकर ले गए।”
 प्रश्न:
 1. राजकुमारी कैसी थी?
 A) अनपढ़
 B) पढ़ी – लिखी
 C) सुंदर
 D) असुंदर
 उत्तर:
 C) सुंदर
2. घंटियाँ कब बजती थीं?
 A) हँसती तो
 B) रोती तो
 C) बोलती तो
 D) खाती तो
 उत्तर:
 C) बोलती तो
3. राजकुमारी को कौन उड़ाकर ले गये?
 A) पानी
 B) बादल
 C) हवा
 D) पेड़
 उत्तर:
 B) बादल
4. राजकुमारी कहाँ से गायब हो गई?
 A) घर
 B) किला
 C) महल
 D) मंदिर
 उत्तर:
 C) महल
5. “राजा” का स्त्री लिंग शब्द पहचानिए।
 A) रनी
 B) रीनी
 C) रानी
 D) रानि
 उत्तर:
 C) रानी
II. अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता
• निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए।
1. छाया देनेवाले पेड़ों के नाम लिखिए।
 उत्तर:
 छाया देनेवाले पेडों के नाम हैं – बरगद, नीम, इमली, आम आदि।
2. सच्चा दोस्त पाठ से क्या संदेश मिलता है?
 उत्तर:
 सच्चा दोस्त पाठ से हमें यह संदेश मिलता है कि हर एक व्यक्ति पेड – पौधों को लगाना चाहिए। पेड – पौधों हमारी रक्षा कवच है। पेड़ – पौधों से प्रकृति में संतुलन रहता है। इन से प्रकृती हरा – भरा रहता है।
पठित – गद्यांशा
• निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।
I. एक पेड़ था। उसका एक दोस्त था। उसका नाम अमर था दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे। हर रोज़ अमर पेड़ के पास जाता था। उसके फल खाता था। उसके पत्ते इकट्ठा करता था। इन पत्तों की माला बनाता था।
 प्रश्न :
 1. पेड के दोस्त का क्या नाम था?
 उत्तर:
 पेड के दोस्त का नाम अमर था।
2. दोनों आपस में क्या करते थे?
 उत्तर:
 दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे।
3. हर रोज़ अमर किसके पास जाता था?
 उत्तर:
 हर रोज़ अमर पेड के पास जाता था।
4. अमर क्या इकट्ठा करता था?
 उत्तर:
 अमर पेड के पत्ते इकट्टा करता था।
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
 उत्तर:
 यह गद्यांश “सच्चा दोस्त” पाठ से लिया गया है।

II. समय बीतता गया। अमर बड़ा हो गया। वह नौकरी की तलाश में शहर जाना चाहता था। बीच में नदी थी। उसने सोचा नदी को कैसे पार करूँ? सोचते हुए पेड़ के पास गया। पेड़ को अपनी समस्या बतायी।
 प्रश्न:
 1. कौन बड़ा हो गया?
 उत्तर:
 अमर बडा हो गया।
2. अमर किसकी तलाश में शहर जाना चाहता था?
 उत्तर:
 अमर नौकरी की तलाश में शहर जाना चाहता था।
3. बीच में क्या थी?
 उत्तर:
 बीच में नदी थी।
4. अमर ने क्या सोचा?
 उत्तर:
 अमर ने सोचा कि नदी कैसे पार करूँ?
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
 उत्तर:
 यह गद्यांश ‘सच्चा दोस्त’ पाठ से लिया गया है।
III. अमर शहर चला गया। वहाँ खूब पैसा कमाया। गाँव लौटा। गाँव लौटने के कुछ दिन पहले | उसके गाँव में तूफ़ान आया था। अमर का घर टूट गया था। वह पेड़ के पास पहुँचा। पेड़ ने कहा – “मेरा तना काटकर अपना घर बना लो।” अमर ने वैसा ही किया।
 प्रश्न:
 1. कौन शहर चला गया?
 उत्तर:
 अमर शहर चला गया।
2. अमर ने शहर में क्या कमाया?
 उत्तर:
 अमर ने शहर में खूब पैसा कमाया।
3. तूफ़ान कब आया था?
 उत्तर:
 अमर के गाँव लौटने के कुछ दिन पहले गाँव में तूफ़ान आया था।
4. किसका घर टूट गया था?
 उत्तर:
 अमर का घर टूट गया था।
5. पेड ने अमर से क्या कहा?
 उत्तर:
 पेड ने अमर से कहा कि मेरा तना काटकर अपना घर बना लो।

IV. बहुत समय बीत गया। अब अमर बूढ़ा हो गया था। वह सर्दी में काँपते हुए पेड़ के पास पहुँचा। पेड़ ने कहा – ‘मेरी सूखी लकड़ियाँ जलाकर अपनी सर्दी भगाओ।” अमर ने वैसा ही | किया।
इस तरह पेड़ ने अपनी सच्ची दोस्ती निभायी।
 प्रश्न:
 1. कौन बूढ़ा हो गया था?
 उत्तर:
 अमर बूढा हो गया था।
2. अमर पेड के पास कैसे पहुँचा?
 उत्तर:
 अमर सर्दी में काँपते हुए पेड के पास पहुंचा।
3. पेड ने क्या कहा?
 उत्तर:
 पेड ने कहा – मेरी सूखी लकड़ियाँ जलाकर अपनी सर्दी भगाओ।
4. अमर ने क्या किया?
 उत्तर:
 अमर ने पेड के कहे अनुसार किया।
5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
 उत्तर:
 यह गद्यांश “सच्चा दोस्त” पाठ से लिया गया है।
अपठित – गद्यांश
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक में लिखिए।
1. हर वर्ष छः ऋतुएँ आती हैं – बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर। इनमें बसंत को ऋतुओं का राजा कहते हैं। इस समय मौसम बडा सुहावना होता है। बच्चों में और नव युवकों में उल्लास भर जाता है। बूढ़ों में भी जवानी आ जाती है। प्राणि मात्र में नयी शक्ति भर जाती है।
 प्रश्न:
 1. ऋतुओं का राजा किसे कहते हैं?
 A) बसंत को
 B) वर्षा को
 C) शरद को
 D) शिशिर को
 उत्तर:
 A) बसंत को
2. बसंत के समय मौसम कैसा होता है?
 A) गीला
 B) सुहावना
 C) ठंडा
 D) बर्फीला
 उत्तर:
 B) सुहावना
3. किनमें उल्लास भर जाता है?
 A) बच्चों और नवयुवकों में
 B) बूढों में
 C) बच्चों में
 D) विद्यार्थियों में
 उत्तर:
 A) बच्चों और नवयुवकों में
4. बूढों में क्या आती है?
 A) शक्ति
 B) उल्लास
 C) जवानी
 D) बुढ़ापा
 उत्तर:
 C) जवानी
5. नयी शक्ति किसमें भर जाती है?
 A) बूढ़ों में
 B) बच्चों में
 C) प्राणिमात्र में
 D) नव युवकों में
 उत्तर:
 C) प्राणिमात्र में

II. पोतना ने तेलुगु में “भागवत” ग्रंथ लिखा। इसमें भगवान विष्णु के अवतारों की कथाएँ हैं। इसके पद सरल और मधुर हैं। तेलुगु भाषा आसानी से इनको समझ लेते हैं। आज भी आंध्र प्रदेश में पोतना के भागवत का बड़ा नाम है। भक्त पोतना खेती – बारी करके अपना जीवन यापन करते थे।
 प्रश्न:
 1. भागवत ग्रंथ किसने लिखा?
 A) रामदास
 B) मीरा
 C) पोतना
 D) मल्लन्ना
 उत्तर:
 C) पोतना
2. भगवान विष्णु के अवतारों की कथाएँ किसमें थीं?
 A) भागवत
 B) रामायण
 C) वेद
 D) उपनिषद
 उत्तर:
 A) भागवत
3. भागवत के पद कैसे हैं?
 A) मधुर और ब्रज
 B) सरल और मधुर
 C) मधुर
 D) सरल
 उत्तर:
 B) सरल और मधुर
4. आंध्रप्रदेश में किसका बड़ा नाम था?
 A) राम का
 B) पोतना का
 C) रामदास का
 D) रैदास का
 उत्तर:
 B) पोतना का
5. पोतना कैसे अपना जीवन यापन करते थे?
 A) खेती – बारी करके
 B) नौकरी करके
 C) मज़दूरी करके
 D) भीख माँग के
 उत्तर:
 A) खेती – बारी करके
III. मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। तंदुरुस्त रहने से मन प्रसन्न रहता है। मनुष्य दुगुने उत्साह के साथ अपने काम में लग सकता है। इसके विपरीत अस्वस्थ होने से वह उदास हो जाता है। मन नीरस होता है।
 प्रश्न:
 1. स्वस्थ रहना किसके लिए अत्यंत आवश्यक है?
 A) मनुष्य के लिए
 B) मन के लिए
 C) तन के लिए
 D) काम के लिए
 उत्तर:
 A) मनुष्य के लिए
2. किससे मन प्रसन्न रहता है?
 A) पाबंदी से
 B) नियमों से
 C) तंदुरुस्ती से
 D) मनुष्य से
 उत्तर:
 C) तंदुरुस्ती से
3. मनुष्य किस तरह अपने काम में लग सकता है?
 A) उत्साह के साथ
 B) उमंग के साथ
 C) मन के साथ।
 D) नीरस के साथ
 उत्तर:
 A) उत्साह के साथ
4. अस्वस्थ होने से क्या होता है?
 A) उदास
 B) उत्साह
 C) उल्लास
 D) आह्लादकर
 उत्तर:
 A) उदास
5. अस्वस्थ होने से मन कैसा होता है?
 A) उल्लास
 B) नीरस
 C) उदास
 D) आकर्षित
 उत्तर:
 B) नीरस

IV. एक कुत्ता था। एक बार वह अपने बायें पंजे से कान खुजला रहा था। अचानक चूहों की। तलाश में घूमती – घामती एक बिल्ली उस ओर आयी। कुत्ते की निगाह बिल्ली पर पडी। उसके मुँह में पानी भर आया। फिर भी वह उस पर झपटा नहीं। कुत्ता बडा समझदार था।
 प्रश्न:
 1. एक बार कुत्ता क्या कर रहा था?
 A) कान खुजला रहा था।
 B) घूम रहा था।
 C) दौड रहा था।
 D) भाग रहा था।
 उत्तर:
 A) कान खुजला रहा था।
2. बिल्ली किनकी तलाश में उस ओर आयी?
 A) कुत्तों की
 B) मोर की
 C) बघों की
 D) चूहों की
 उत्तर:
 D) चूहों की
3. कुत्ते की निगाह किस पर पडी?
 A) बिल्ली पर
 B) चूहे पर
 C) बाघ पर
 D) पंजे पर
 उत्तर:
 A) बिल्ली पर
4. किसके मुँह में पानी भर आया?
 A) चील के
 B) कुत्ते के
 C) बिल्ली के
 D) चूहे के
 उत्तर:
 B) कुत्ते के
5. समझदार जानवार कौन था?
 A) कुत्ता
 B) बिल्ली
 C) चूहा
 D) कोई नहीं
 उत्तर:
 A) कुत्ता
व्याकरण कार्य
सूचना के अनुसार उत्तर दीजिए।
1. सही कारक चिह्नों से ख़ाली जगहें भरिए। (సరియైన విభక్తులతో ఖాళీలను పూరించండి.)
 1) (के, की, में, को)
 अमर नौकरी ….1…. तलाश में शहर जाना चाहता था । बीच …..2….. नदी थी । उसने सोचा नदी …..3….. कैसे पार करूँ? सोचते हुए पेड ….4….. पास गया।
 उत्तर:
 1) की 2) में 3) को 4) के
2) (के, में, के, के)
 पेड और अमर आपस …..1…. बहुत प्यार करते थे । हर रोज़ अमर पेड …2.. पास जाता था । उस …..3….. फल खाता था | उस …4…. फूल इकट्ठा करता था।
 उत्तर:
 1) में 2) के 3) के 4) के।
3) (का, ने, ने, को)
 पेड ….1…. अपनी सच्ची दोस्ती निभायी। अपना सब कुछ दान कर दिया। अपने सच्चे दोस्त ……2….. खोकर अमर बडा दुःखी हुआ। उस …..3….. पेड लगाने …..4…. निर्णय लिया।
 उत्तर:
 1) ने 2) को 3) ने 4) का

2. सही क्रिया शब्दों से ख़ाली जगहें भरिए। (సరియైన క్రియా శబ్దములతో ఖాళీలు నింపండి.)
 1) अमर और पेड आपस में बहुत प्यार ……….. थे । (करते / लेते)
 उत्तर:
 करते
2) रोज़ अमर पेड के ……… जाता था। (पास | दूर)
 उत्तर:
 पास
3) फूलों की माला ……….. था। (बिगाडता / बनाता)
 उत्तर:
 बनाता
4) पेड के तने पर …….. था। (चढता | उतरता)
 उत्तर:
 चढता
5) दोनों आपस में आँख मिचौनी ……. थे। (करते / खेलते)
 उत्तर:
 खेलते
6) अमर पेड की छांव में ………. था | (जागता | सोता)
 उत्तर:
 सोता
7) अमर नौकरी की तलाश में ….. जाना चाहता था। (गाँव / शहर)
 उत्तर:
 शहर
8) अमर ने सोचा नदी को कैसे …….. करूँ? (आर / पार)
 उत्तर:
 पार
9) मेरा तना काटकर ……. घर बना लो। (पराया | अपना)
 उत्तर:
 अपना
3. रेखांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पूरा वाक्य लिखिए।
1) दोनों आपस में भहुत प्यार करते थे।
 उत्तर:
 दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे।
2) अमर पेड के तने पर चडता था।
 उत्तर:
 अमर पेड के तने पर चढता था।
3) उसकी शाकाओं से झूलता था।
 उत्तर:
 उसकी शाखाओं से झूलता था।
4) अमर नौकरी की तलाष में शहर गया।
 उत्तर:
 अमर नौकरी की तलाश में शहर गया।
5) पेड को अपनी समश्या बतायी।
 उत्तर:
 पेड को अपनी समस्या बतायी।
6) अमर ने कूब पैसे कमाये।
 उत्तर:
 अमर ने खूब पैसे कमाये।
7) अमर अब बूडा होगया।
 उत्तर:
 अमर अब बूढा होगया।
8) मेरी सूखी लखड़ियाँ जलाओ।
 उत्तर:
 मेरी सूखी लकड़ियाँ जलाओ।
9) पेड ने अपनी सच्ची दोसती निभायी।
 उत्तर:
 पेड ने अपनी सच्ची दोस्ती निभायी।
10) अमर ने पेड़ लगाने का निरणय लिया।
 उत्तर:
 अमर ने पेड़ लगाने का निर्णय लिया।

4. रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए। (పర్యాయవాచీ శబ్దములు)
1) अमर रोज़ पेड के पास जाता था।
 उत्तर:
 प्रतिदिन
2) अमर फूल इकट्ठा करता था।
 उत्तर:
 जमा
3) पेड की शाखा से झूलता था।
 उत्तर:
 डाली
4) पेड की छांव में सो जाता था।
 उत्तर:
 छाया
5) समय बीतता गया।
 उत्तर:
 गुज़रता
6) नौकरी की तलाश में अमर गया।
 उत्तर:
 खोज
7) अमर ने खूब पैसे कमाये।
 उत्तर:
 बहुत
8) अमर बूढा हो गया।
 उत्तर:
 वृद्ध
9) पेड ने अपनी दोस्ती निभायी।
 उत्तर:
 मित्रता
10) अमर ने पेड लगाना ठीक समझा।
 उत्तर:
 बोना
5. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।(వ్యతిరేక పదములు )
1) वह लडका मेरा दोस्त था।
 उत्तर:
 शतृ
2) राम के पास बहुत पैसे हैं।
 उत्तर:
 कम
3) बंदर पेड चढ़ रहा है।
 उत्तर:
 उतर
4) वह देर से सोता है।
 उत्तर:
 जागता
5) लडका बहुत बड़ा बन गया।
 उत्तर:
 छोटा
6) मैं शहर जाना चाहता हूँ।
 उत्तर:
 गाँव
7) राम ने रुपया कमाया।
 उत्तर:
 खर्च किया
8) उसके पास अपना धन है।
 उत्तर:
 परायां
9) बहुत समय बीत गया ।
 उत्तर:
 कम
10) रवि ने अपनी सच्ची दोस्ती निभायी।
 उत्तर:
 झूठी

6. रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।
1) वह एक लडका था।
 उत्तर:
 वह एक लडकी थी।
2) मैं जल्दी बूढा हो गया हूँ।
 उत्तर:
 मैं जल्दी बूढी हो गयी हूँ।
3) बच्चा रो रहा था ।
 उत्तर:
 बच्ची रो रही थी।
4) बालक पाठशाला जा रहा है।
 उत्तर:
 बालिका पाठशाला जा रही है।
7. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।
1) हमारा दोस्त सहृदयी है।
 उत्तर:
 हमारे दोस्त सहृदयी हैं।
2) राम ने फल खाया।
 उत्तर:
 राम ने फल खाये।
3) पेड का फूल ताज़ा है।
 उत्तर:
 पेड के फूल ताज़े हैं।
4) फूलों की माला सुंदर है।
 उत्तर:
 फूलों की मालाएँ सुंदर हैं।
5) पेड की शाखा लंबी है।
 उत्तर:
 पेड की शाखाएँ लंबी हैं।
8. नीचे दिये गये शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
1) दोस्ती = స్నేహము
 उत्तर:
 राम और श्याम में बडी दोस्ती है।
2) इकट्ठा = ప్రోగుచేయు
 उत्तर:
 साधु लोग दूसरों के लिए धन इकट्ठा करते हैं।
3) जंगल = అడవి
 उत्तर:
 जंगल में अनेक पेड – पौधे होते हैं।
4) शाखाएँ = కొమ్మలు
 उत्तर:
 पेड की अनेक शाखाएँ होती हैं।
5) ‘तलाश = వెతుకులాట, అన్వేషణ
 उत्तर:
 सीता की तलाश में हनुमान लंका पहुँचा।
9. अंकों को अक्षरों में लिखिए।
1) 19 (१९) – उन्नीस
 2) 29 (२९) – उनतीस
 3) 39 (३९) – उनतालीस
 4) 49 (४९) – उनचास
 5) 59 (५९) – उनसठ
 6) 69 (६९) – उनहत्तर

10. विशेषण शब्द पहचानकर लिखिए।
1) दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे।
 उत्तर:
 बहुत
2) अमर अब बडा हो गया।
 उत्तर:
 बडा
3) अमर ने खूब पैसे कमाये।
 उत्तर:
 खूब
4) गाँव लौटने के कुछ दिन पहले तूफ़ान आया।
 उत्तर:
 कुछ
5) अब अमर बूढा हो गया था।
 उत्तर:
 बूढा
6) मेरी सूखी लकड़ियाँ जलाकर सर्दी भगाओ।
 उत्तर:
 सूखी
11. दो वाक्यों को और शब्द से जोडकर एक वाक्य बनाइए।
1) अमर पेड के फल खाता | फूल इकट्ठा करता था।
 उत्तर:
 अमर पेड के फल खाता और फूल इकट्ठा करता था।
2) अमर पेड के तने पर चढता था | उसकी शाखाओं से झूलता था।
 उत्तर:
 अमर पेड के तने पर चढता और उसकी शाखाओं में झूलता था।
3) अमर शहर चला गया। उसने खूब पैसे कमाया।
 उत्तर:
 अमर शहर चला गया और खूब पैसे कमाया।
4) पेड ने कहा मेरा तना काट लो। अपना घर बना लो।
 उत्तर:
 पेड ने कहा मेरा तना काटकर अपना घर बना लो।
5) पेड ने अपनी सच्ची दोस्ती निभायी। अपना सब कुछ दान कर दिया।
 उत्तर:
 पेड ने अपनी सच्ची दोस्ती निभायी और सब कुछ दान कर दिया।

12. नीचे कोष्टक में दिये गये शब्द उचित स्थानों पर रखकर अनुच्छेद बनाइए।
1. (झूलता, थक, चढ़ता, आपस)
 उत्तर:
 पेड के तने पर चढ़ता था। उसकी शाखाओं से झूलता था। दोनों आपस में आँख मिचौनी खेलते थे। जब वह थक जाता तो पेड़ की छाया में सो जाता।
2. (नौकरी, नदी, बडा, शहर)
 उत्तर:
 समय बीतता गया। अमर बडा हो गया था। वह नौकरी की तलाश में शहर जाना चाहता था। बीच में नदी थी।
3. (बूढ़ा, समय, पेड, सर्दी)
 उत्तर:
 बहुत समय बीत गया। अब अमर बूढा हो गया था। वह सर्दी में काँपते हुए पेड के पास पहुंचा।
4. (खोकर, सच्चे, निर्णय, पेड)
 उत्तर:
 अपने सच्चे दोस्त को खोकर अमर बड़ा दुःखी हुआ। उसने पेड लगाने का निर्णय लिया।
5. (दोस्त, पेड, प्यार, नाम)
 उत्तर:
 एक पेड था। उसका एक दोस्त था। उसका नाम अमर था। दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे।
7th Class Hindi 2nd Lesson सच्चा दोस्त 1 Mark Bits
* निर्देश के अनुसार उत्तर दीजिए।
1. ‘पेड’ शब्द का बहुवचन रूप क्या है?
 A) पेडें
 B) पेड
 C) पेडियाँ
 D) पेडों
 उत्तर:
 B) पेड
2. उसके पत्ते इकट्टा करता था। (रेखांकित शब्द का अर्थ क्या है?
 A) जमा करना
 B) बांटना
 C) गिरना
 D) फाडना
 उत्तर:
 A) जमा करना
3. तब पेड ………. छाया में सो जाता । (सही शब्द चुनकर लिखें)
 A) के
 B) का
 C) की
 D) को
 उत्तर:
 C) की
4. “पेड” समानार्थक शब्द क्या है?
 A) तरु
 B) शाखा
 C) पत्ता
 D) फूल
 उत्तर:
 A) तरु
5. अमर बडा हो गया। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द क्या है?)
 A) बडी
 B) कम
 C) छोटा
 D) मोटा
 उत्तर:
 C) छोटा

6. बीच में नदी ……….. (सही शब्द से रिक्त स्तान भरो।)
 A) था
 B) थी
 C) थे
 D) थाँ
 उत्तर:
 B) थी
7. शाखा शब्द का बहुवचनं रूप लिखिए।
 A) शाखें
 B) शाखाओं
 C) शाखाएँ
 D) शाखा
 उत्तर:
 C) शाखाएँ
8. उसने सोचा नदी को कैसे पार करूँ? (वाक्य में प्रश्न वाचक शब्द क्या है?)
 A) ने
 B) को
 C) सोचा
 D) कैसे
 उत्तर:
 D) कैसे
9. मेरी सूखी लकड़ियाँ जलाकर सर्दी भगाओ। (इस वाक्य में सर्वनाम शब्द क्या है?)
 A) सूखी
 B) जलाकर
 C) भगाओ
 D) मेरी
 उत्तर:
 D) मेरी
10. दोस्त, मित्र, भाई, साथी। – इन शब्दों में भिन्न शब्द पहचानो।
 A) मित्र
 B) भाई
 C) साथी
 D) दोस्त
 उत्तर:
 B) भाई
11. वृक्ष, तरु, पादप ये किसके पर्याय शब्द हैं?
 A) घर
 B) फूल
 C) शाखा
 D) पेड़
 उत्तर:
 D) पेड़
12. वह शहर जाना चाहता था। (सर्वनाम शब्द क्या है?)
 A) शहर
 B) चाहता
 C) जाना
 D) वह
 उत्तर:
 D) वह

13. अमर रोज़ पेड के पास ………. (सही क्रिया शब्द से भरो)
 A) चढ़ता
 B) खाता
 C) जाता
 D) गया
 उत्तर:
 C) जाता
14. पाठ के आधार पर सही वाक्य क्या है?
 A) बहुत समय बीत गया।
 B) समय बहुत बीत गया।
 C) बीत गया बहुत समय।
 D) बीत समय बहुत गया।
 उत्तर:
 A) बहुत समय बीत गया।
15. वहाँ खूब पैसा कमाया। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द क्या है?)
 A) खो चुका
 B) खर्च किया
 C) बेचा
 D) खरीदा
 उत्तर:
 B) खर्च किया
16. “उन्नीस” अंकों में ……….
 A) 17
 B) 18
 C) 19
 D) 29
 उत्तर:
 C) 19
17. शाखा, तालाश, समसया, दोसती इनमें वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द ………..
 A) शाखा
 B) तालाश
 C) समसया
 D) दोसती
 उत्तर:
 A) शाखा
18. सूचना के अनुसार लिखिए। मित्र – मित्रता, दोस्त …………
 A) दोस्तानी
 B) दोस्ती
 C) सहेली
 D) साथी
 उत्तर:
 B) दोस्ती
19. एक पेड – अनेक पेड हो तो एक फूल …………… होते हैं।
 A) कई फूल
 B) अनेक फूलें
 C) अनेक फूल
 D) बहुत फूल
 उत्तर:
 C) अनेक फूल

20. मेरा तना काटकर अपना घर बना लो। (रेखांकित शब्द का सामान्य रूप)
 A) बनाता
 B) बनाऊँ
 C) बनो
 D) बनाना
 उत्तर:
 D) बनाना
21. वह सर्दी में काँपते हुये पेड़ के पास पहुँचा। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द क्या है?)
 A) गर्मी
 B) वर्षा
 C) सूखी
 D) लू
 उत्तर:
 A) गर्मी
22. पेड के दोस्त का नाम
 A) अकबर
 B) अमर
 C) मोहन
 D) पत्थर
 उत्तर:
 B) अमर
23. “मेरा तना काटकर अपना घर बना लो”। रेखांकित शब्द का क्या है?
 A) संज्ञा
 B) सर्वनाम
 C) कारक
 D) क्रिया
 उत्तर:
 B) सर्वनाम
24. वह नौकीर की तलाश में शहर गाया रेखांकित शब्द पहचानिए।
 A) संज्ञा
 B) विशेषण
 C) सर्वनाम
 D) क्रिया
 उत्तर:
 C) सर्वनाम
25. क्रिया की विशेषता को प्रकट करनेवाले शब्दों को क्या कहते हैं?
 A) क्रिया
 B) विशेषण
 C) क्रिया विशेषण
 D) संज्ञा
 उत्तर:
 C) क्रिया विशेषण

26. “तलाश” शब्द का अर्थ पहचानिए।
 A) कमाना
 B) गाना
 C) खोज
 D) खेलना
 उत्तर:
 C) खोज
27. “माला” शब्द का अर्थ पहचानिए।
 A) फूल
 B) हार
 C) पंखा
 D) शाखा
 उत्तर:
 B) हार
28. ‘खूब” शब्द का अर्थ पहचानिए।
 A) कम
 B) अधिक
 C) कुछ
 D) तोडा
 उत्तर:
 B) अधिक
29. शहर जाना चाहता है। रेखांकित शब्द को पहचानिए।
 A) संज्ञा
 B) क्रिया
 C) विशेषण
 D) सर्वनाम
 उत्तर:
 B) क्रिया
30. “कहानी” शब्द का वचन बदलिए।
 A) कहानियाँ
 B) कहानीएँ
 C) कहानीये
 D) कहानीओ
 उत्तर:
 A) कहानियाँ
31. ‘सोना’ शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
 A) जागना
 B) रोना
 C) खाना।
 D) पीना
 उत्तर:
 A) जागना

32. “दान” कर दिया। रेखांकित शब्द का अर्थ क्या है?
 A) देना
 B) लेना
 C) जाना।
 D) सोना
 उत्तर:
 A) देना
33. 18 – अक्षरों में लिखिए।
 A) ग्यारह
 B) बीस
 C) अठारह
 D) पंद्रह
 उत्तर:
 C) अठारह
34. “बहुत” शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
 A) खूब
 B) ज्यादा
 C) कम
 D) छोटा
 उत्तर:
 C) कम
35. “दिन’ शब्द का विलोम शब्द क्या है?
 A) कल
 B) रात
 C) सुबह
 D) परसों
 उत्तर:
 B) रात
36. “एक पेड़ था” रेखांकित शब्द का बहुवचन पहचानिए।
 A) एकाएक
 B) एकैक
 C) अनेक
 D) दो
 उत्तर:
 C) अनेक
37. दिन बीतता गया। रेखांकित शब्द का वचन बदलने पर
 A) दिन
 B) दिनों
 C) दिने
 D) दिनियाँ
 उत्तर:
 A) दिन
38. “बीच” में नदी थी। रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए।
 A) ऊँच
 B) नीच
 C) मध्य
 D) अकरी
 उत्तर:
 C) मध्य
39. “अंत” शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
 A) आदि
 B) नीच
 C) आखरी
 D) बीच
 उत्तर:
 A) आदि

40. अमर अच्छा लडका है। (रेखांकित शब्द क्या है?)
 A) संज्ञा
 B) सर्वनाम
 C) क्रिया
 D) विशेषण
 उत्तर:
 D) विशेषण
41. अमर …….. घर टूट गया था। उचित कारक चिह्न से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
 A) का
 B) के
 C) की
 D) को
 उत्तर:
 A) का
42. उसका एक दोस्त था। रेखांकित शब्द का अर्थ लिखिए।
 A) मित्र
 B) माता
 C) पिता
 D) बहन
 उत्तर:
 A) मित्र
43. दोनों बहुत खुश थे। रेखांकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
 A) आनंद
 B) दुःख
 C) क्रोध
 D) डर
 उत्तर:
 A) आनंद
44. नौकरी की तलाश में शहर गया। रेखाकित शब्द का प्रत्यय पहचानिए।
 A) नौ
 B) नौक
 C) री
 D) ई
 उत्तर:
 D) ई

45. अमर पेड के साथ खेलता था। रेखांकित शब्द क्या है?
 A) संज्ञा
 B) सर्वनाम
 C) विशेषण
 D) क्रिया
 उत्तर:
 D) क्रिया
46. फल, फूल, पत्थर, पेड – बेमेल शब्द को पहचानिए।
 A) पेड
 B) पत्थर
 C) फूल
 D) फल
 उत्तर:
 B) पत्थर
47. ‘सच्चा’ शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
 A) अच्छा
 B) झूठा
 C) असली
 D) ठंडा
 उत्तर:
 B) झूठा
48. वे खेलते है। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
 A) वह
 B) वे
 C) यह
 D) मैं
 उत्तर:
 A) वह
49. अमर शहर चला गया। इस वाक्य का काल पहचानिए।
 A) वर्तमान
 B) भूत
 C) भविष्यत
 D) तात्कालिक
 उत्तर:
 B) भूत
50. “समय बीतता गया” इस वाक्य का काल पहचानिए।
 A) भूत
 B) भविष्यत
 C) वर्तमान
 D) संदिग्ध भविष्यत
 उत्तर:
 A) भूत
51. अमर सोचता रहा। इस वाक्य का काल पहचानिए।
 A) भूत
 B) भविष्यत
 C) वर्तमान
 D) पूर्ण भूत
 उत्तर:
 C) वर्तमान

52. वह पत्ते इखट्टा करता था। (रेखांकित शब्द की सही वर्तनी पहचानिए।)
 A) इकट्ठा
 B) इखट्टा
 C) इखट्ट
 D) ईकठ
 उत्तर:
 A) इकट्ठा
