AP State Syllabus AP Board 6th Class Hindi Textbook Solutions सन्नद्धता कार्यक्रम Chapter 14 आओ बच्चे तुम्हे दिखाएँ Textbook Questions and Answers.
AP State Syllabus 6th Class Hindi Solutions सन्नद्धता कार्यक्रम Chapter 14 आओ बच्चे तुम्हे दिखाएँ
6th Class Hindi सन्नद्धता कार्यक्रम Chapter 14 आओ बच्चे तुम्हे दिखाएँ Textbook Questions and Answers
बालगीत
आओ बच्चे तुम्हें दिखाएँ झाँकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की …….
वदें मातरम्, वंदे मातरम् ……
उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है।
बाट – बाट में हाट – हाट में यहाँ निराला ठाठ है
देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की …….
वदें मातरम्, वंदे मातरम् ……
బాలగీతం
రండి పిల్లల్లారా రండి మీకు భారతదేశ సౌందర్యం చూపిస్తాం
ఈ మట్టిని తిలకంగా ధరించండి, ఈ భూమి బలిదానపు భూమి
వందేమాతరం …….. వందేమాతరం
ఉత్తరాన కాపలా కాస్తున్నాడు హిమాలయ పర్వతరాజు
దక్షిణాన పాదాలను కడుగుతున్నాడు సముద్ర చక్రవర్తి
జమునా నది ఒడ్డున చూడండి ఆ గంగానది ఒడ్డులు చూడండి
దారిదారినా దుకాణాలు అద్భుత సుందర దృశ్యాలు
గౌరవప్రదమైన గర్వపడే అందమైన చిత్రాలను చూడండి.
ఈ మట్టిని తిలకంగా ధరించండి, ఈ భూమి బలిదానపు భూమి ………
వందేమాతరం ………… వందేమాతరం
अध्यापक “आओ बच्चे” पाठ से संबंधित चित्र दिखाकर कुछ प्रश्न पूछेगे। छात्र उनके उत्तर देंगे। (ఉపాధ్యాయులు “आओ बच्चे” పాఠమునకు సంబంధించిన పటాన్ని చూపించి విద్యార్థులను కొన్ని ప్రశ్నలు అడిగెదరు. విద్యార్థులు వాటికి సమాధానములు చెప్పెదరు.)
मौखिक प्रश्न:
प्रश्न 1.
इस चित्र में कौन दिखायी दे रहा है?
उत्तर:
इस चित्र में भारत माता दिखाई दे रही है।
प्रश्न 2.
भारत माता के हाथ में और गले में क्या है?
उत्तर:
भारत माता के हाथ में राष्ट्रीय झंडा और गले में फूल माला है।
प्रश्न 3.
जिस के हाथ में थाली है, वह लडकी क्या कर रही है?
उत्तर:
जिस के हाथ में थाली है वह लडकी भारत माता को आरती दे रही है।
प्रश्न 4.
बाकी सब क्या कर रहे हैं?
उत्तर:
बाकी सब भारत माता की वंदन कर रहे हैं।
प्रश्न 5.
इस चित्र में बच्चों के साथ भारत माता की वंदन करनेवाले कौन हैं?
उत्तर:
इस चित्र में बच्चों के साथ भारत माता की वंदन करनेवाले हैं एक औरत और एक आदमी।
प्रश्न 6.
हमारा काम क्या है?
उत्तर:
देश का गौरव और अभिमान को बचाये रखना हमारा काम है।
प्रश्न 7.
हमेशा कौन – सा नारा लगाना चाहिए?
उत्तर:
हमेशा वंदेमातरम का नारा लगाना चाहिए।
प्रश्न 8.
किस मिट्टी से तिलक करने को कहा जा रहा है?
उत्तर:
भारत माँ की मिट्टी से तिलक करने को कहा जा रहा है।
प्रश्न 9.
मिट्टी से तिलक करने को क्यों कहा जा रहा है?
उत्तर:
क्योंकि इस मातृभूमि की रक्षा के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किया है।
प्रश्न 10.
कुछ प्रमुख शहीदों के नाम बताइए।
उत्तर:
सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, महारानी लक्ष्मीबाई तात्या टोपे, नाना साहेब पेशवा आदि।
प्रश्न 11.
शहीद किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो लोग मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को शान से अर्पण करते हैं, उन्हें शहीद कहते हैं।
प्रश्न 12.
भारत का मुकुट किसे कहा जाता है?
उत्तर:
भारत का मुकुट उत्तर में स्थित हिमालय को कहा जाता है।
प्रश्न 13.
भारत माता के हाथ में क्या हैं?
उत्तर:
भारत माता के हाथ में हमारा तिरंगा झंड़ा है।
प्रश्न 14.
“तिरंगा” का अर्थ क्या है?
उत्तर:
“तिरंगा” का अर्थ है तीन रंग वाला।
प्रश्न 15.
हमारे तिरंगे में कौन – कौन से रंग होते है?
उत्तर:
हमारे तिरंगे में
- केसरिया
- सफ़ेद
- हरा
- बीच में नीला
प्रश्न 16.
तिरंगे के बीच में क्या होता है?
उत्तर:
तिरंगे के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र होता है।
प्रश्न 17.
तिरंगे के तीन रंगों की क्या विशेषता है?
उत्तर:
- केसरिया – त्याग
- सफेद-शांति
- हरा-हरियाली तथा सुख-समृद्धि का प्रतीक है।
प्रश्न 18.
वंदे मातरम् का अर्थ क्या है?
उत्तर:
इसका अर्थ है मैं अपनी मातृभूमि की वंदना या शीश झुकाकर नमन करता हूँ।
प्रश्न 19.
आपको अपना देश कैसा लगता है?
उत्तर:
मुझे अपने देश से बहुत प्यारा है। मैं भारत में जन्म लेकर अपने – आप धन्य मानता हूँ। मुझे गर्व है।
प्रश्न 20.
इस कविता में “वंदे मातरम्’ का नारा कितनी बार प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर:
इस कविता में ‘वंदे मातरम्’ का नारा चार बार प्रयक्त हुआ। है।
शब्दार्थ
आओ = రా, come
बच्चे = పిల్లలు, boys
तुम्हें = మీకు, to you
दिखाना = చూపుట, to show
झाँकी = సంక్షిప్త దర్శనం, glance
हिंदुस्तान = భారతదేశం, India
इस = ఈ, this
मिट्टी = మట్టి, soil, marl
तिलक = తిలకం, a mark on the fore head
धरती = భూమి, the earth
बलिदान = బలిదానం, sacrifice
वंदे = వందనములు, salutation
उत्तर = ఉత్తర దిక్కు, north
रखवाली = కాపలా, watch
पर्वत = పర్వతము, mountain
राज = రాజు, king
दक्षिण = దక్షిణము, south
चरण = పాదములు, legs
धोना = కడుగుట, wash
सागर = సముద్రం, sea, ocean
सम्राट = చక్రవర్తి, emperor
तट = ఒడ్డు, river bank
देखना = చూచుట, to see
घाट = ఒడ్డు, riverbank
बाट = దారి, route , the way
हाट = బజారు, మార్కెట్, bazar market, mart
निराला = అద్భుతమైన, wacky
ठाठ = గౌరవం, మహిమ, magnificance
तस्वीर = అందమైన బొమ్మలు, beautiful pictures
गौरव = గౌరవం, respect
रखवाली = కాపు, కాయలు, sidwev guarding
तस्वीर = కాంతిచిత్రము, photo
घठ = నది, ఒడ్డు, water, pier
वर्णमाला चार्ट
मौखिक अभ्यासः
1. में, के, को, से, का, की वाक्यों में इन्हें पहचानकर ‘[ ]’ लगाओ।
2. समरूपी शब्दों को जोड़ो गंगा
उत्तर:
3. इन्हे जानो।
दिशाएँ : उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम
नदियाँ : गंगा, यमुना, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, गोदावारी
पर्वत : हिमालय – अरावली, विध्यांचल, नीलगिरि, सह्याद्रि – मलयगिरि
4. इन शब्दों में आ – ा, इ – ि, ई – ी, उ – ु, ऊ – ू, ऋ – ृ, ए – ॆ, ऐ – ै, की मात्राओं को पहचानकर गोला O लगाओ।
5. बोलो – समझो
सही (✓) गलत (✗) निशान लगाओ। (कविता में देखकर)
1. दक्षिण में रखवाली करता पर्वतराज विराट है। (✗)
2. उत्तर में चरणों को धोता सागर का सम्राट है। (✗)
3. जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है। (✓)
4. ये धरती नहीं है बलिदान की। (✗)
5. वंदे मातरम्, वंदे मातरम् (✓)