AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

AP State Syllabus AP Board 9th Class Hindi Textbook Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया Textbook Questions and Answers.

AP State Syllabus 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

9th Class Hindi Chapter 2 गानेवाली चिड़िया Textbook Questions and Answers

InText Questions (Textbook Page No. 6)

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया 1
प्रश्न 1.
चित्र में क्या – क्या दिखायी दे रहे हैं?
उत्तर:
चित्र में एक किसान, दो बैल और पानी से भरा हुआ खेत दिखायी दे रहे हैं।

प्रश्न 2.
वे क्या कर रहे हैं?
उत्तर:
वे खेत जोत रहे हैं।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

प्रश्न 3.
इनकी मेहनत पर अपने विचार बताइए।
उत्तर:
मानव समाज में अनेक प्रकार के काम करनेवाले लोग रहते हैं। उन सभी में किसानों का स्थान महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत से हमें खाने भोजन और तरकारियाँ मिलते हैं। वे हमारे अन्नदाता हैं। वे ही हमारे सुखदाता हैं। उनके प्रति प्रेम, आदर, स्नेह और सानुभूति रखना हमारा कर्तव्य है।

अर्थवाह्यता-प्रतिक्रिया

अ) प्रश्नों के उत्तर बताइए।

प्रश्न 1.
कुछ पक्षियों के नाम बताइए।
उत्तर:
तोता, मैना, कौआ, कोयल, कबूतर, मोर आदि कुछ पक्षियों के नाम हैं।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

प्रश्न 2.
“संगीत मनोरंजन का एक साधन है” इसके बारे में अपने विचार बताइए।
उत्तर:
संगीत मनोरंजन का एक उत्तम साधन है। संगीत के सहारे हम अपने मानसिक एवं शारीरिक थकावट को दूर कर सकते हैं। दैनंदिन कार्यक्रम में जब मन ऊब जाता है तो संगीत का ही आश्रय लेकर हम मनोरंजन पा सकते हैं। इसीलिए किसी ने कहा कि संगीत को शिशु, पशु, मानव और साँप भी पसंद करते हैं।

आ) पाठ पढिए। अभ्यास – कार्य कीजिए।

★ वाक्यों को सही क्रम दीजिए।

1. तुरंत वह राजा को अपना संगीत सुनाने आ पहुंची। ( )
2. जैसे – जैसे वह गाना गाती वैसे – वैसे राजा की अस्वस्थता दूर होती। ( )
3. किसानों के द्वारा चिड़िया ने राजा की अस्वस्थता के बारे में सुन लिया था। ( )
4. धीरे – धीरे राजा की अस्वस्थता दूर हो गयी। ( )
उत्तर:
1) 3
2) 1
3) 2
4) 4

★ किसने – किससे कहा –

प्रश्न 1.
तुम लोगों ने कभी मुझे गाने वाली चिड़िया के विषय में नहीं बताया।
उत्तर:
इस वाक्य को राजा ने अपने सेवकों से कहा ।

प्रश्न 2.
हमारे राजा तुम्हारा मधुर संगीत सुनना चाहते हैं ।
उत्तर:
इस वाक्य को सैनिकों के अनुरोध पर लडकी ने चिड़िया को बुलाकर उससे कहा।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

प्रश्न 3.
मुझे अपना संगीत मेहनत करनेवालों को भी सुनाना है।
उत्तर:
इस वाक्य को चिड़िया ने राजा से कहा ।

इ. अनुच्छेद पढकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

भारत सरकार ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सन् 1972 में ‘वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम 1972’ बनाकर सभी राज्यों में वन्य प्राणियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है एवं वन्य जीवों के स्वच्छंद विचरण के लिए देश के विभिन्न भागों में 69 राष्ट्रीय उद्यानों, 399 अभयारण्यों एवं 35 प्राणी उद्यानों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट टाइगर जैसी योजनाएँ आरंभ की गयी हैं।

प्रश्न 1.
भारत सरकार ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कौन – सा अधिनियम बनाया है?
उत्तर:
भारत सरकार ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सन् 1972 में ‘वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम 1972’ बनाया हैं।

प्रश्न 2.
यहाँ पर कितने राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या बतायी गयी है ?
उत्तर:
यहाँ पर 69 राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या बतायी गयी है।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

प्रश्न 3.
बाघों की सुरक्षा के लिए कौन-सी योजना कार्य कर रही है ?
उत्तर:
बाघों की सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट टाइगर नामक योजना कार्य कर रही है।

अभिव्यक्ति-सुजनात्मकता

अ) इन प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए।

प्रश्न 1.
मज़दूरों और किसनों की दशा सुधारने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
मज़दूरों और किसानों की दशा सुधारने के लिए हमें ये करना चाहिए।

  • मज़दूरों को अधिक वेतन देना चाहिए।
  • मज़दूरों से ज़्यादा से ज्यादा घंटे काम न लेना चाहिए।
  • दिन में केवल आठ घंटे काम करवाना चाहिए।
  • मज़दूरों और किसानों के बारे में सोचना और उनकी सहायता करना चाहिए।
  • किसानों को साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा केंद्र बड़ी मात्रा में खोलना चाहिए।
  • किसानों को वैज्ञानिक उपकरण जैसे कल, बीज, खाद आदि भी सस्ते मूल्य पर देना चाहिए।
  • उन्हें कम सूद पर ऋण देने सहकारी समितियों की स्थापना करनी चाहिए।

प्रश्न 2.
राजा ने चिड़िया के लिए सोने का पिंजरा बनवाया था।
(या)
आपकी नज़र में चिड़िया को पिंजरे में रखना उचित था? अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर:
राजा ने चिड़िया के लिए सोने का पिंजरा बनवाया था। मेरी नज़र में चिड़िया को पिंजरे में रखना उचित नहीं था। यह बड़ा अनुचित था। मेरे उत्तर का कारण यह है कि एक चिड़िया को पिंजरे में बंद कर उसकी स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना बड़ी गलती है। उसी प्रकार एक चिड़िया के कारण सोने से पिंजरा बनाना धन को निरुपयोग करना है। उसे यदि मज़दूरों और किसानों की भलाई में खर्च करे तो बहुत अच्छा होगा।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

प्रश्न 3.
“दूसरों के काम आने में ही जीवन का सच्चा सुख निहित है।” इस बारे में अपने विचार बताइए।
उत्तर:
मानव सामाजिक प्राणी है। अपने हित के साथ-साथ उसे दूसरों की भलाई करने के बारे में भी सोचना है | संसार में अकेले एक व्यक्ति कोई काम पूरा नहीं कर सकता | इसके लिए लोगों की सहायता ज़रूर लेनी है | जीवन निर्वाह के लिए भी हम दूसरों पर आश्रित रहते हैं। ऐसी हालत में हम दूसरों का भी महत्व जानकर उनके काम आयें तो, सबका निर्वाह सुचारू रूप से हो सकता है । अपनी स्वार्थ भावना भूलकर दूसरों की सहायता करना मानव का प्रथम कर्तव्य है । इससे ही मानव सुखी और सार्थक व्यक्ति बन सकता है।

आ) ‘गाने वाली चिड़िया’ पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिरिवए।
गानेवाली चिड़िया ने राजा को अपनी बातों से कैसा प्रभावित किया?
समाज में किसान व मज़दूरों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। ‘गानेवाली चिड़िया ने इस बात को राजा को कैसे समझाया?
उत्तर:
एक राजा था । वह बहुत ही सुंदर महल में रहता था। उस महल के पास ही एक जंगल था | उसमें एक गाने वाली चिड़िया रहती थी । वह मीठा-मीठा गाना सुनाती थी ।राजा ने इसे कभी नहीं देखा था |

राजा ने अपने सेवकों को पास बुलाकर गाने वाली चिड़िया को पकडकर लाने को कहा । चिड़िया को ढूँढने सैनिक जंगल गये । वहाँ उन्हें एक लड़की मिली जो गाने वाली चिड़िया को जानती है।

सैनिकों के अनुरोध पर लड़की ने चिड़िया को बुलाया । वास्तव में चिड़िया का संगीत तो हरे-भरे जंगलों, खेतों में अच्छा लगता है। फिर भी वह राजा के पास आने तैयार हुयी। अगले दिन दरबार में चिड़िया मधुर आवाज़ में गाने लगी। राजा बहुत खुश हुए। उन्होंने उस चिड़िया को अपने पास सोने के पिंजरे में रख दिया।

एक बार चिड़िया को खेतों में काम करनेवाले मज़दूर, किसानों की याद आयी। उन सबसे मिलने खेतों की ओर निकल गयी । चिड़िया न दिखने पर राजा अस्वस्थ हो गया | सारी प्रजा चिंतित थी। राजा के अस्वस्थ होने की बात किसानों के द्वारा सुनकर चिड़िया गाते हुए राजमहल आयी ।

राजा ने स्वस्थ होकर उसे राजमहल में ही रहने को कहा | तो चिड़िया ने कहा कि अपना संगीत मेहनत करनेवालों को भी सुनाना है |इसलिए मैं राज सुख त्यागना चाहती हूँ।

राजा को उस चिड़िया के द्वारा यह सीख मिला कि किसान और मज़दूरों के बारे में सोचना और उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। क्योंकि वे ही हमारे अन्नदाता और सुखदाता हैं। समाज में किसान व मज़दूरों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। वे हमारे जीवन के आधार हैं । इनके प्रति स्नेह, प्रेम, सहानुभूति आदि रखना और इनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ-साथ पशु-पक्षियों का संरक्षण करना भी हमारा धर्म है।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

इ) “गाने वाली चिड़िया” पाठ का कोई अनुच्छेद संवाद के रूप में लिरिवाए।
उत्तर:
राजा : (सैनिकों से) मैं ने सुना कि इस जंगल में एक गाने वाली चिड़िया है। उसे यहाँ लाइए, मेरे पास।

सैनिक : आज्ञा, महाराज ! (सैनिक जंगल चले जाते हैं। उन्हें कहीं भी गाने वाली चिड़िया दिखायी नहीं पडती । उन्हें एक लडकी दिखायी देती है।)

सैनिक : क्यों लड़की तुझे गाने वाली चिड़िया मालूम है?

लडकी : हाँ, मालूम है वह मीठी आवाज़ में गाती है।

सैनिक : हमारे राजा उसका गाना सुनना चाहते हैं, क्या तुम उसे बुला सकती हो?

लडकी : अच्छा, अभी बुलाती हूँ। ओ मीठा-मीठा गाने वाली चिड़िया एक बार आओ। (कहीं से चिड़िया आ जाती है।) चिड़िया : क्या, लडकी तुमने मुझे क्यों बुलाया?

लडकी : हमारे राजा तुम्हारा गाना सुनना चाहते हैं।

चिड़िया : मेरा संगीत तो हरे-भरे खेतों में जंगलों में अच्छा लगता है । फिर भी मैं राजा को सुनाऊँगी।
(राजसभा में दरबार लगा हुआ था । लडकी के साथ सब उपस्थित थे ।
(चिड़िया मीठी आवाज़ में गाती है।)

राजा : (आँखों में आँसुओं के साथ) प्यारी चिड़िया तुम यहाँ मेरे पास ही रहो ।

चिड़िया : अच्छा, रहूँगी । (कुछ दिन बाद चिड़िया किसानों की याद आकर चली जाती है।)

राजा : सैनिकों मुझे गाना … गाना … चाहिए। चिड़िया का गाना चाहिए। (राजा की तबीयत खराब हो जाती है।)
(किसानों के द्वारा चिड़िया यह बात सुनकर राज दरबार आती है। मीठे स्वर में संगीत सुनाती है।)

राजा : (मंत्र मुग्ध हो जाता है।) चिड़िया तुम यहीं रहो । क्यों चली गयी हो?

चिड़िया : राजा ! मैं यहाँ सब सुख पाती रही तो वहाँ किसानों और मज़दूरों को गीत कौन सुनाता है?

राजा : बहुत अच्छा ! उनके बारे में भी सोचना है |

चिड़िया : हाँ महाराज वे ही हमारे सुखदाता और अन्नदाता हैं। इसलिए उनके बारे में सोचना ज़रूरी है।

राजा : बहुत अच्छा।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

ई) गीत और संगीत का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। इस पर अपने विचार लिरिवाए।
उत्तर:
गीत और संगीत का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है।

  • गीत और संगीत से हमें मनोरंजन मिलता है।
  • इनके सहारे हमारे दैनिक जीवन की मानसिक थकावट दूर हो जाती है।
  • गीत और संगीत कला है।
  • इनके द्वारा जीवन में नीरसता दूर हो जाती है।
  • गीत और संगीत में हमारी संस्कृति निहित रहती है।
  • गीत और संगीत के द्वारा जीवन ताज़ा बनता है।
  • इनके द्वारा हमारे समय का सदुपयोग भी होता है।
  • इनके द्वारा हमारी सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है।
  • गीत और संगीत के द्वारा हमें सुख, आनंद, उत्साह आदि मिलते हैं।
  • कहा जाता है कि गीत और संगीत के द्वारा शिशु, पशु और साँप भी आकर्षित होते हैं।

भाषा की बात

अ) नीचे दिये गये मुहावरों के भाव समझिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

1. जान में जान आना – इतमीनान होना। गीत सुनकर मुझे जान में जान आगया |

2. खुशी के आँसू आना – आनंद विभोर होना
चिड़िया का गाना सुनकर राजा की आँखों से खुशी के आँसू आये।

आ) अनुच्छेद पढिए । रेखांकित शब्दांशों पर ध्यान दीजिए ।
AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया 2
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित कारकों से कीजिए |

1. राजा सुंदर महल ……………. रहता था ।
उत्तर:
(में)

2. यात्रियों …………… अपने यात्रा वर्णन …….. महल ……… वर्णन किया ।
उत्तर:
(ने, में, का)

3. राजा ….. चिड़िया ……….. कभी नहीं देखा ।
उत्तर:
(ने, को)

4. चिड़िया …… सोने ………….. पिंजरा बनवाया गया।
उत्तर:
(के लिए, का)

5. सेवकों …….. लडकी …………… पूछा ।
उत्तर:
(ने, से)

परियोजना कार्य

किसी एक पक्षी का चित्र उतारकर उसके बारे में पाँच वाक्य लिरिवाए।
उत्तर:
AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया 3
भारत के सब पक्षियों में तोते का विशिष्ट स्थान है। यह पक्षी हरे रंग में रहकर सुंदर दिखता है। चोंच तो तीखी और लाल रंग में होता है। पेड के पत्तों से वह पूरी तरह हिल मिल जाता है।

तोता तो सब जगहों में पाया जाता है। यह पक्षी अधिकतर फल और धान खाता है। तोती तो एक बार चार या छ: अंडे देती हैं। फरवरी और अप्रैल महीनों के बीच में तोती अंडे किसी पेड की कोखली जगह में देती है। तोता तो पालतू भी है।

गानेवाली चिड़िया Summary in English

Once there lived a king. He lived in a beautiful and majestic palace. He was proud of his palace. Tourists from all corners of the world visited the palace. Describing their tour, they wrote a lot about the grandeur of the king’s palace. They wrote many things about a singing bird. It lived in a forest nearby the palace. It would sing songs with its mellifluous voice.

The king never saw that bird. He came to know about the bird by the writings of the tourists. He wanted to see it. He called his servants and ordered them to bring it from the forest.

The king’s servants didn’t see the bird either. Besides, no one in the king’s court knew about this thing. The soldiers went into the forest in search of the bird. As they went deep, met a girl. She had already seen the bird singing. When she heard the name of the singing bird, she told them that she had already known that bird.

On the soldiers’ request the girl called the bird as follows : “O my little beautiful bird ! Our king longs to listen to your sweet music. Will you sing a song to him?”

The bird listened to the girl’s word and said that her music suited well for the green fields and forests. She also added that she would certainly sing a song to the king.

On the following day, when the king was in the court, all the courtiers attended and the girl as well. At that time the bird came there flying and started singing. All the people were enthralled. The king’s eyes shed tears of bliss. He wanted the bird to stay there and said that whatever it wished would be fulfilled. The bird agreed. A golden cage was made for the bird. The king cared about the bird as he promised. The bird’s music was prevalent all over the kingdom.

One day the coolies working in the fields came into its memory. It went towards the fields to meet them. The king became sad on the bird’s absence. He fell ill. All the people in the kingdom were worried over the king’s ill – health. They thought deeply as to how to save the king.

One day the king, with a feeble voice, told the courtiers that he wanted to listen to the bird’s song. The courtiers thought as to how to call the bird back. At that very moment they heard a melodious voice. The bird was singing with its sweet voice. All of them came to their senses on seeing the bird.

The bird came to know about the king’s ill health from the peasants. Immediately it came to the king. As it was singing, the king’s ill health disappeared gradually. His health condition improved. He told the bird that he would keep it for ever. Then the bird replied that it had to sing its song to the labourers too. It would come there everyday and sing him a song.

The bird’s words showed an immense effect on the king. He praised the bird that it was great as it had forsaken the comforts of the royal court for the sake of the labourers and peasants. Then the bird said that it was their duty to think over the welfare of labourers and peasants as they are the providers of comforts and food.

गानेवाली चिड़िया Summary in Telugu

ఒక రాజుగారు ఉండిరి. ఆయన ఒక అందమైన భవనంలో నివసించుచుండిరి. అతనికి తన భవనమన్న చాలా గర్వం. ప్రపంచంలోని నలుమూలల నుండి భవనం చూచుటకు యాత్రికులు వచ్చేవారు. యాత్రికులు తమ యాత్రను గురించి వర్ణిస్తూ రాజభవనం అందం గురించి చాలా విషయాలు వ్రాసిరి. వారు ఒక పాడుతూ ఉన్న పక్షిని గురించి కూడా ఎన్నో విషయములు వ్రాసిరి. ఆ పక్షి రాజభవనం వద్ద గల అడవిలో ఉండేది. అది చాలా మధురమైన (తీయని) గొంతుతో పాడేది.

రాజుగారు ఆ పక్షిని ఎప్పుడూ చూడలేదు. యాత్రికుల ద్వారా వ్రాయబడిన యాత్రా వర్ణన చదివినందున రాజుగారికి ఆ పక్షి గురించి తెలిసినది. రాజుగారు దాన్ని చూడాలని అనుకొనిరి. అందువలన ఆ రాజుగారు తన సేవకులను పిలిచి, “మీరెప్పుడూ పాడే పక్షిని గురించి నాకు చెప్పలేదు. అడవి నుండి ఆ పక్షిని పట్టుకు రండి. నేను దాని పాట వినాలని అనుకుంటున్నాను.” అని చెప్పిరి.

రాజుగారి సేవకులు కూడా ఆ పక్షిని ఎప్పుడూ చూడలేదు. అంతేకాదు రాజదర్బారు (కొలువు) లోని వారెవరికీ కూడా ఈ విషయం గురించి తెలియదు. పక్షిని వెదకుటకు సైనికులు అడవికి వెళ్ళిరి. వెదుకుతూ, వెదుకుతూ ఉండగా వారికి ఒక బాలిక కన్పించినది. ఆ బాలిక పక్షిని పాడుతూ ఉండగా చూసినది. పాడే పక్షి – పేరు వినగానే ఆ బాలిక, “అవునవును. నాకు తెలుసు. పాడే పక్షి నాకు తెలుసు. ఓహ్ ! అది ఎంత తీయని స్వరంలో పాడుతుంది. నేను ఇక్కడి పని పూర్తి కాగానే సంధ్యాసమయంలో ఇంటికి తిరిగి వెళ్ళేటప్పుడు ఆ పక్షి దారి పొడుగునా తీయ తీయని పాట వినిపిస్తుంది. దానితో నా అలసట అంతా తీరిపోతుంది” అని అన్నది.

సైనికులు ప్రాధేయపడుట వలన ఆ బాలిక పక్షిని ఈ విధంగా పిలిచింది. “నా అందమైన ఓ చిన్న పక్షీ ! మన రాజుగారు నీ మధుర సంగీతాన్ని వినాలని కోరుకుంటున్నారు. ఏమీ, నీవు వారికి నీ పాట వినిపిస్తావా ?”

బాలిక మాటలు విని పక్షి, “నా సంగీతం ఈ పచ్చని అడవులు, పొలాల్లో బాగుంటుంది. అయినప్పటికీ రాజుగారికి నా పాట తప్పనిసరిగా వినిపిస్తాను” అని అన్నది.

మరుసటి రోజు రాజుగారు కొలువుదీరి యుండిరి. బాలికతో సహా అందరూ హాజరైరి. అప్పుడే ఎగురుతూ పక్షి అక్కడికి వచ్చి తన మధురమైన గొంతుతో పాట పాడసాగినది. దాని పాట విన్న అందరూ ముగ్ధులైరి. రాజుగారి కళ్ళ నుండి ఆనందబాష్పాలు రాలాయి. “ఓ ప్రియమైన పక్షీ … నీవు ఇక్కడే మా వద్ద ఉండు. నీవు ఏది అడిగితే అది లభిస్తుంది”. అని రాజుగారు ఆ పక్షితో పలికిరి. అప్పుడు ఆ పక్షి “మహారాజా నేను మీ వద్ద ఉంటాను. నేను మీ కండ్లలో ఆనందబాష్పాలు చూశాను అని అన్నది. పక్షి కోసం బంగారు పంజరం తయారు చేయబడింది. అది ఏమి ఒక రోజు ఆ పక్షికి పొలాల్లో పనిచేసే (పరిశ్రమ) చేసేవాళ్ళు గుర్తుకు వచ్చిరి. వారందరినీ కలవడానికి ఆ పక్షి పొలాల వైపుకు వెళ్ళినది. రాజుకి పక్షి కన్పించకపోయేసరికి దు:ఖం కల్గింది. వారు అస్వస్థతకు (అనారోగ్యం ) గురియైనారు. ప్రజలంతా రాజుగారి అనారోగ్యం గురించి బాధపడుచుండిరి. అందరూ రాజుగార్ని ఎలా రక్షించాలా? అని ఆలోచించసాగిరి.

ఒక రోజున రాజు బలహీన స్వరంతో “సంగీతం-సంగీతం – పక్షి పాట వినిపించండి” అని అనసాగిరి. రాజు కొలువులోని వారందరూ పక్షిని ఎలా పిలవాలా ? అని ఆలోచించసాగిరి. అప్పుడే వారికి మధురమైన సంగీతం వినిపించింది. వారంతా పాట వినిపించిన వైపుకు చూడసాగిరి. పక్షి తన తీయని గొంతుతో పాడసాగినది. ఇది చూడగానే అందరికీ ప్రాణం లేచి వచ్చినట్లయినది.

రైతుల ద్వారా రాజు అనారోగ్యాన్ని గురించి పక్షి వినియున్నది. వెంటనే అది రాజుకి తన సంగీతాన్ని వినిపించుటకు వచ్చినది. పక్షి పాట పాడగా పాడగా రాజుగారి అనారోగ్యం దూరమైపోయింది. నిదానంగా రాజు స్వస్థత చెందిరి. “ప్రియమైన పక్షీ ! నా వద్దకు తిరిగి రా. నిన్ను నేను ఎల్లప్పుడూ ఈ రాజభవనంలో ఉంచుతాను’ అని రాజు ఆ పక్షితో పలికిరి. ఆ పక్షి, “లేదు, మహారాజా ! నేను నా సంగీతాన్ని శ్రమించే వారికి కూడా వినిపించాలి. నేను ప్రతిరోజూ ఇక్కడికి వస్తాను. మీకు కూడా నా సంగీతం వినిపిస్తాను” అని అన్నది.

ఆ పక్షి మాటలు రాజుగారిపై తీవ్ర ప్రభావాన్ని చూపినాయి. అప్పుడు రాజు ” ఆహా ! ఓ పక్షి, నీవు చాలా గొప్పదానివి. నీవు కార్మికుల (శ్రామికుల), రైతుల కొరకు రాజభవన సుఖాన్ని వీడగల్గినప్పుడు నేను వారి కోసం ఏమీ చేయలేనా ?” అని అనెను. పక్షి అన్నది కదా !” ఎందుకు చేయలేరు మహారాజా ! శ్రమించే వారి గురించి, రైతుల గురించి ఆలోచించుట మరియు వారికి సహాయం చేయుట మన కర్తవ్యం. ఎందుకంటే వారే మన సుఖదాతలు మరియు అన్నదాతలు”.

अर्थवाहयता – प्रतिक्रिया

निर्देश के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. राजा अस्वस्थ हो गया। (रेखांकित शब्द में उपसर्ग पहचानिए।)
A) स्व
B) अस्व
C) अ
D) स्थ
उत्तर:
C) अ

2. राजमहल सुन्दर है।
A) तत्पुरुष समास
B) द्वंद्व समास
C) बहुव्रीही समास
D) द्विगु समास
उत्तर:
A) तत्पुरुष समास

3. राजा कमजोर स्वर में बोले (वाक्य में क्रिया शब्द पहचानिए।)
A) राम
B) कमजोर
C) स्वर में
D) बोले
उत्तर:
D) बोले

4. चिडिया का मधुर गान सब … भाता था। (उचित कारक चिह्न पहचानिए।)
A) का
B) पर
C) को
D) के
उत्तर:
C) को

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

5. सारी प्रजा राजा की अस्वस्थता के बारे में चिंतित थी। (रेखांकित शब्द में उपसर्ग पहचानिए।)
A) अस
B) आ
C) अ
D) ता
उत्तर:
C) अ

6. राजा को स्वस्थ देखकर प्रजा की जान में जान आ गयी। (रेखांकित मुहावरे का अर्थ पहचानिए।)
A) खतरे से बाहर आने पर निश्चित होना।
B) जाग जाना
C) आराम करना
D) खुशी मनाना
उत्तर:
A) खतरे से बाहर आने पर निश्चित होना।

7. राजा अस्वस्थ हो गये। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए|
A) अस्वस्थता
B) बीमार
C) चुस्त
D) स्वस्थ
उत्तर:
D) स्वस्थ

8. राजा ने कमज़ोर आवाज़ में कहा । रेखांकित शब्द क्या है?
A) सर्वनाम
B) विशेषण
C) क्रिया विशेषण
D) संज्ञा
उत्तर:
D) संज्ञा

9. राजा मधुर संगीत सुनना चाहते हैं। इस वाक्य में विशेषण शब्द पहचानिए।
A) राजा
B) मधुर
C) संगीत
D) सुनना
उत्तर:
B) मधुर

10. मैं हर दिन यहाँ आऊँगी। काल पहचानिए।
A) वर्तमान काल
B) भूत काल
C) भविष्यत काल
D) तात्कालिक वर्तमान काल
उत्तर:
C) भविष्यत काल

11. चिड़िया राजा के निष्कपट स्वभाव से प्रसन्न हुई। रेखांकित शब्द का संधि विच्छेद पहचानिए।
A) नि + षकपट
B) निष + कपट
C) निस् + कपट
D) निः + कपट
उत्तर:
D) निः + कपट

अर्थग्राह्यता – प्रतिक्रिया

पठित – गद्यांश

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

1. चिड़िया की बातों ने राजा पर गहरा असर डाला। राजा ने कहा, “वाह ! तुम महान हो चिड़िया! तुम मज़दूरों और किसानों के लिए राजमहल का सुख त्याग सकती हो, तो क्या मैं उनके लिए कुछ नहीं कर सकता ….. ?” चिड़िया बोली, “क्यों नहीं महाराज! मज़दूरों और किसानों के बारे में सोचना और उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। क्योंकि वे हमारे सुखदाता और अन्नदाता हैं।”
प्रश्न :
1. हमारा कर्तव्य क्या है?
उत्तर:
किसानों के बारे में सोचना और उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है।

2. हमारे सुखदाता और अन्नदाता कौन हैं?
उत्तर:
मज़दूर और किसान हमारे सुखदाता और अन्नदाता हैं।

3. चिड़िया की बातों ने किस पर गहरा असर डाला ?
उत्तर:
चिड़िया की बातों ने राजा पर गहरा असर डाला।

4. चिड़िया राजा से क्या बोली ?
उत्तर:
चिड़िया राजा से बोली, “क्यों नहीं महाराज! मज़दूरों और किसानों के बारे में सोचना और उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। क्योंकि वे हमारे सुखदाता और अन्नदाता हैं।

5. यह उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
यह उपर्युक्त गद्यांश “गानेवाली चिड़िया” पाठ से दिया गया है।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

2. एक दिन चिड़िया को खेतों में मेहनत करने वाले किसानों की याद आयी। उन सबसे मिलने वह खोतों की ओर निकल पड़ी। जब राजा को चिड़िया दिखायी नहीं दी, तो वह दुखी हुआ और अस्वस्थ हो गया। सारी प्रजा राजा की अस्वस्थता के बारे में चिंतित थी। सभी सोचने लगे कि राजा को कैसे बचा लें ?
प्रश्न :
1. एक दिन चिड़िया को किसकी याद आयी ?
उत्तर:
एक दिन चिड़िया को खेतों में मेहनत करनेवाले किसानों की याद आयी।

2. राजा को चिड़िया दिखायी नहीं दी तो वह क्या हो गया?
उत्तर:
राजा को चिड़िया दिखायी नहीं दी तो वह दुखी और अस्वस्थ हो गया।

3. सारी प्रजा किसकी अस्वस्थता के बारे में चिंतित थी?
उत्तर:
सारी प्रजा राजा की अस्वस्थता के बारे में चिंतित थी।

4. सभी क्या सोचने लगे?
उत्तर:
“सभी सोचने लगे कि राजा को कैसे बचा लें?”

5. खेतों की ओर चिड़िया क्यों निकल पड़ी ?
उत्तर:
एक दिन चिड़िया को खेतों में मेहनत करनेवाले किसानों की याद आयी। उन सबसे मिलने वह खेतों की ओर निकल पड़ी।

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

3. एक राजा था। वह बहुत ही सुंदर महल में रहता था। उसे अपने महल पर बहुत गर्व था। संसार के कोने-कोने से यात्री महल देखने आते थे। यात्रियों ने अपने यात्रा वर्णन में महल की सुंदरता के बारे में कई बातें लिखीं। उन्होंने एक गाने वाली चिड़िया के बारे में भी लिखा था। यह चिड़िया महल के पास वाले जंगल में रहती थी और बहुत मधुर स्वर में गाती थी।
प्रश्न :
1. राजा को किस पर बड़ा गर्व था?
उत्तर:
राजा को अपने सुंदर महल पर बड़ा गर्व था।

2. यात्रियों ने किसकी सुंदरता के बारे में बातें लिखीं?
उत्तर:
यात्रियों ने महल की सुंदरता के बारे में कई बातें लिखीं।

3. यात्रियों ने किस चिड़िया के बारे में भी लिखा था?
उत्तर:
यात्रियों ने गानेवाली चिड़िया के बारे में भी लिखा था ।

4. यात्री महल देखने कहाँ से आते थे?
उत्तर:
संसार के कोने – कोने से यात्री महल देखने आते थे।

5. चिड़िया कहाँ रहती थी?
उत्तर:
चिड़िया राज महल के पास वाले जंगल में रहती थी।

अपठित – गद्यांश

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

1. मेहनत करना मनुष्य की बुनियादी प्रवृत्ति है। इसीके ज़रिये वह अपनी तमाम भौतिक ज़रूरतों की पूर्ति करता है। उसमें छिपी हुई शक्तियों को बरतने तथा विकसित करने का यही एक रास्ता है। इसके अलावा, मनुष्य के लिए व्यक्ति या समाज के अंग के रूप में अपनी उपयोगिता तथा परिपूर्णता का अनुभव करने के लिए यही सच्चा रास्ता है।
प्रश्न :
1. मनुष्य की बुनियादी प्रवृत्ति क्या है?
A) सोना
B) पढ़ना
C) मेहनत करना
D) ये सब
उत्तर:
C) मेहनत करना

2. अपनी तमाम भौतिक ज़रूरतों की पूर्ति मनुष्य किसके ज़रिये करता है?
A) मेहनत
B) नींद
C) आराम
D) खेल
उत्तर:
A) मेहनत

3. मनुष्य में छिपी हुई शक्तियों को बरतने का रास्ता क्या है?
A) सोना
B) चाँदी
C) मेहनत
D) ये सब
उत्तर:
C) मेहनत

4. मनुष्य या व्यक्ति इसका अंग है?
A) घर
B) समाज
C) देश
D) ये सब
B) समाज

5. इस अनुच्छेद में किसके बारे में बताया गया है?
A) आराम रहने
B) सोने
C) पढ़ने
D) मेहनत
उत्तर:
D) मेहनत

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

2. महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ, ये दोनों ही इस युग के महामानव हैं। भारतवर्ष का यह परम सौभाग्य है कि उसने एक ही समय में इन दो महापुरुषों को जन्म दिया। दोनों ही युगपुरुष के रूप में इस देश में अवतीर्ण हुए और अपनी जीवन – व्यापी साधना एवं लीलाओं द्वारा अपनी जन्मभूमि को धन्य बनाया।
प्रश्न :
1. इस अनुच्छेद में किनके बारे में बताया गया है?
A) राजाजी
B) गाँधी – रवींद्रनाथ
C) नेहरू
D) विनोबा
उत्तर:
B) गाँधी – रवींद्रनाथ

2. इस युग के महा मानव कौन हैं?
A) नेहरू – नेपोलियन
B) इंदिरा – सिरिमावो
C) गाँधी – रवींद्रनाथ
D) ये सब
उत्तर:
C) गाँधी – रवींद्रनाथ

3. यह परम सौभाग्य किसका है?
A) भारत वर्ष
B) अमेरिका
C) इंग्लैंड
D) चीनी
उत्तर:
A) भारत वर्ष

4. ये दोनों कौन थे?
A) युग पुरुष
B) मित्र
C) शत्रु
D) प्रवर्तक
उत्तर:
A) युग पुरुष

5. इन्होंने जन्म भूमि को धन्य बनाया।
A) नेहरू
B) गाँधी – रवींद्रनाथ
C) नेताजी
D) ये सब
उत्तर:
B) गाँधी – रवींद्रनाथ

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

3. जुलूस के बारे में उन कार्यकर्ता को भी कुछ मालूम नहीं था। इसलिए वे ऐसा उत्तर नहीं दे सके जिससे गाँधीजी को संतोष हो। गाँधीजी बाहर निकले और सीधे जुलूस के पास पहुंचे। जुलूस के आगे एक सुंदर, हट्टा- कट्टा बकरा चल रहा था । उसके गले में फूलों की मालाएँ लटक रही थीं। माथे पर टीका लगा हुआ था। वह देवी का भोग था। कुछ ही समय में उसके खून से देवी का खप्पर भरा जानेवाला था। इसलिए लोग भोग चढ़ाने के लिए बड़ी धूम – धाम से उसे देवी के स्थान पर ले जा रहे थे। यह सब देखकर लोगों के अंधविश्वास का चित्र गाँधीजी के सामने खड़ा हो गया।
प्रश्न :
1. गाँधीजी बाहर निकलकर सीधे कहाँ पहुँचे?
A) मंदिर के पास
B) गिरिजाघर के पास
C) मसजिद के पास
D) जुलूस के पास
उत्तर:
D) जुलूस के पास

2. बकरा कैसा था?
A) सुंदर, हट्टा – कट्टा
B) असुंदर
C) सूखा
D) काला
उत्तर:
A) सुंदर, हट्टा – कट्टा

3. बकरे के माथे पर क्या लगा हुआ था?
A) तोरण
B) टीका
C) फूल
D) हल्दी
उत्तर:
B) टीका

4. बकरे के गले में क्या लटक रही थीं?
A) तोरण
B) पत्ते
C) फूलों की मालाएँ
D) ये सब
उत्तर:
C) फूलों की मालाएँ

5. लोग बकरे को क्यों ले जा रहे थे?
A) भोग चढ़ाने
B) देवी को दिखाने
C) पकाकर खाने
D) कहीं छोड देने
उत्तर:
A) भोग चढ़ाने

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

4. कवि भारती लोगों में देशभक्ति भावना को जगाने के लिए कविताएँ लिखते थे। अंग्रेज़ी सरकार उनकी कविताओं से डरती थी। इसलिए कवि भारती को सरकार कैद करना चाहती थी। कैद से बचने के लिए भारती पांडिच्चेरी गये। वहाँ भी उनका जीवन दुखमय था। उन्होंने देश के लिए सब कष्टों का सहन किया।
प्रश्न :
1. अंग्रेज़ी सरकार कवि भारती को कैद करना क्यों चाहती थी?
A) अंग्रेज़ी सरकार उनकी कविताओं से डरती थी।
B) अंग्रेज़ी सरकार को कविताएँ पसंद नहीं।
C) अंग्रेज़ी सरकार केवल गीत चाहती थी।
D) भारती ठीक प्रकार से कविता नहीं सुनाता।
उत्तर:
A) अंग्रेज़ी सरकार उनकी कविताओं से डरती थी।

2. कवि भारती कविताएँ क्यों लिखते थे?
A) अंग्रेज़ों को मारने
B) जीवन यापन करने
C) लोगों में देश भक्ति भावना को जगाने
D) अपनी पांडित्य प्रतिभा को प्रदर्शन करने
उत्तर:
C) लोगों में देश भक्ति भावना को जगाने

3. कैद से बचने के लिए कवि भारती कहाँ गये?
A) केरल
B) उडीसा
C) असाम
D) पांडिच्चेरी
उत्तर:
D) पांडिच्चेरी

4. पांडिच्चेरी में कवि भारती का जीवन कैसा था?
A) सुखमय
B) दुखमय
C) आरामप्रद
D) सुख – दुख दोनों
उत्तर:
B) दुखमय

5. अपने देश के लिए सब कष्टों को किसने सह लिया?
A) राजाजी
B) भारती
C) गाँधीजी
D) ये सब
उत्तर:
B) भारती

AP Board 9th Class Hindi Solutions Chapter 2 गानेवाली चिड़िया

5. श्री नारायण गुरु का जन्म सन् 1885 में तिरुवनन्तपुरम जिले के ‘सम्पशन्दी’ नामक गाँव में हुआ। इनकी माता का नाम कुट्टियम्मा और पिता का नाम माडानासान था। बचपन में नारायण गुरु का नाम | ‘नाणू’ था। नाणू ने कम उम्र में मलयालम भाषा के साथ – साथ वेद, शास्त्र काव्य एवं पुराणों का गहरा अध्ययन किया।
प्रश्न :
1. नारायण गुरु का जन्म कहाँ हुआ?
A) संपेग वागु में
B) सम्पशंदी में
C) सर्पवरम में
D) समरपेट में
उत्तर:
B) सम्पशंदी में

2. बचपन में नारायण गुरु का नाम क्या था?
A) बन्नी
B) बंटु
C) चिन्ने
D) नाणू
उत्तर:
D) नाणू

3. नारायण गुरु का जन्म कब हुआ?
A) सन् 1860 में
B) सन् 1962 में
C) सन् 1881 में
D) सन् 1885 में
उत्तर:
D) सन् 1885 में

4. नारायण गुरु की माँ का नाम क्या था ?
A) कोटम्मा
B) साम्राज्यम्मा
C) कुट्टियम्मा
D) मुनियम्मा
उत्तर:
C) कुट्टियम्मा

5. नाणु ने कम उम्र में ही इस भाषा का गहरा अध्ययन किया
A) तमिल
B) मलयालम
C) फ़ारसी
D) पंजाबी
उत्तर:
B) मलयालम